August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    'अब यह मायने नहीं रखता..', क्या सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को कोहली तोड़ सकते हैं? सवाल पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज

    • doing of business

     खेल /शौर्यपथ / पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने  विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक लगाया, किंग कोहली अब वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 100 इंटरनेशनल शतक लगाने का कमाल दर्ज है. ऐसे में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कोहली को लेकर खास बयान दिया है जो सुर्खियां बटोर रहा है.
         दरअसल, उनके यू-ट्यूब चैनल पर जब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर से कोहली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक में अपनी बात रखी, हुआ ये कि लतीफ से पूछा कि, क्या अब कोहली सचिन के 100 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, जिसपर पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अपनी अलग राय रखी, उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि फैन्स उनके 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का नहीं बल्कि भारतीय टीम द्वारा आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार ज्यादा कर रहे हैं. '

    राशिद लतीफ ने आगे कहा, 'यह वह समय नहीं है कि आप शतकों की संख्या को गिने, यह मायने नहीं रखता है, भारत को आईसीसी का खिताब जीतना बेहद ही जरूरी है. काफी साल हो गए  हैं भारत ने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है. चाहे कोहली 200 शतक ही क्यों न बना लें, उन्हें आईसीसी ट्रॉफी जीतने होंगे'.
          पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, 'भारतीय क्रिकेट और प्रशंसकों के लिए जो मायने रखता है वह एक ICC खिताब है. अगर आप आर्थिक रूप से देखें तो आईपीएल के कारण भारतीय क्रिकेट काफी आगे हैं, लेकिन अब प्रशंसकों और मीडिया का दबाव है कि वे एक खिताब चाहते हैं. कोहली चाहें तो 100 शतक ही क्यों न लगा लें, लेकिन अब फैन्स की डिमांड बदल गई है. एशिया कप चला गया, चैंपियंस ट्रॉफी भी चली गई, 2019 विश्व कप, आखिरी दो टी20 विश्व कप.. 100 शतकों की अपनी जगह है, लेकिन भारत और भारतीय क्रिकेट बोर्ड को एक खिताब जीतने की अब सख्त जरूरत है.'
    तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तो तोड़ ही सकते हैं कोहली
     बता दें कि कोहली ने अपने वनडे करियर का भी 44वां शतक पूरा कर लिया है. अब कोहली के पास वनडे में सचिन के सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं. कोहली 6 शतक लगाकर सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision