August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी ये गलतियां, इस वजह से नहीं कर पाई खिताब का बचाव

    • doing of business

          खेल /शौर्यपथ /श्रीलंका पर इंग्लैंड की रोमांचक जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यहीं समाप्त हो गया है। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया अपने खिताब का बचाव करने में नाकाम रही और उन्हें सुपर-12 से ही बाहर होना पड़ा। ऐसा नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के दौरान काफी मैच हारे हो जिस वजह से उनको बाहर होना पड़ा हो। सुपर-12 के अपने सभी मुकाबले खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के भी न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बराबर 7-7 अंक थे, मगर खराब नेट रन रेट के चलते यह टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। 5 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.173 जबकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने क्रमश: +2.113 व +0.473 के नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
    न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों की हार पड़ी ऑस्ट्रेलिया पर भारी
    सुपर-12 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम से 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार ने कंगारुओं को नेट रन रेट के मामले में काफी पीछे धकेल दिया था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इस हार से उभर नहीं पाई और नतीजा यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट कभी पॉजिटिव हुआ ही नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह हार ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट से बाहर होने की बड़ी वजह बताई जा रही है।
    इंग्लैंड के खिलाफ बारिश ने बिगाड़ा समीकरण
    क्रिकेट की दुनिया में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की तरह ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच का भी क्रेज है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी और मेलबर्न में 28 अक्टूबर को इनका मैच खेला जाना था। मगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ और दोनों टीमों का पेच नेट रन रेट पर जाकर फंस गया। अगर यहां बारिश खलल नहीं डालती तो इस मैच से ही काफी पहले फैसला हो जाता कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया कौन सी टीम प्रवेश करने वाली है। टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है ऐसे में मेजबान टीम इसका फायदा उठा सकती थी।
    अफगानिस्तान के खिलाफ मिली करीबी जीत
    ऑस्ट्रेलिया के पास अपना नेट रन रेट सुधारने का बेहतरीन मौका अफगानिस्तान के खिलाफ था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत चैंपियन टीम ने बोर्ड पर 168 रन लगाए थे। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इंग्लैंड से बेहतर नेट रन रेट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यहां अफगानिस्तान को 106 रन से पहले रोकना था, मगर कंगारू टीम के गेंदबाज ऐसा करने में नाकामयाब रहे। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया मात्र 4 रनों से जीता। अफगानिस्तान राशिद खान की 48 रनों की नाबाद तूफानी पारी के दम पर अंत तक 164 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision