August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सौरव गांगुली की जगह ये पूर्व वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी बन सकता है BCCI अध्यक्ष, सचिव पद पर बने रहेंगे जय शाह

    • doing of business

         खेल /शौर्यपथ /1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई के अध्यक्ष बन सकते हैं। वहीं कोषाध्यक्ष अरुण धूमल की जगह बीजेपी विधायक आशीष शेलारी ले सकते हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसर सचिव जय शाह अपने पद पर कायम रहेंगे।
    न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस खबर की जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। एएनआई ने अपने ट्वीट में लिखा 'भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी की सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की संभावना है। जय शाह सचिव के रूप में बने रहेंगे, जबकि महाराष्ट्र भाजपा विधायक आशीष शेलार अरुण धूमल की जगह कोषाध्यक्ष होने की संभावना है।'
    बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) के सभी पदों के लिए चुनाव होने वाले हैं। मुंबई में 18 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है।
    बीसीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए होंगे। चुनाव लड़ने के लिए इन पदों पर 11 और 12 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना है।
    नामांकन के बारे में डिटेल्स-
    उम्मीदवारों को 11 और 12 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करना होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। दो से अधिक दावेदार होने पर 18 अक्टूबर को मतदान होगा।
    कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रोजर बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली की जगह लेने की उम्मीद है। भारत के क्रिकेट संचालन निकाय में चुनाव से पहले उनका नाम बीसीसीआई के ड्राफ्ट मतदाता सूची में रखा गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision