August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    IND VS WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, रवि बिश्नोई को मिली जगह

    • doing of business

    चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को सीरीज से आराम दिया गया है. केएल राहुल दूसरे वनडे से उपलब्ध रहेंगे

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी है. टीम इंडिया 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के लिए तैयार है, इसके बाद 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन में T20I श्रृंखला खेली जाएगी.

    युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई  बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में चुना गया जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव  ने घुटने के आपरेशन के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी की. कुलदीप यादव वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं . रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे.''


    जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को सीरीज से आराम दिया गया है. केएल राहुल दूसरे वनडे से उपलब्ध रहेंगे पहले वनडे के लिए उनको आराम दिया गया है. जडेजा घुटने की चोट के बाद रिकवरी के अपने अंतिम चरण से गुजर रहे हैं और एकदिवसीय और टी 20 आई के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. अक्षर पटेल T20I के लिए उपलब्ध होंगे.


    वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान


    T20I टीम:

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल

     

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision