August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35221)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  इंडियन प्रजा बंधु पार्टी और क्रिश्चन समाज ने मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा, महिला थाना प्रभारी प्रभा राव व खुर्सीपार थाना प्रभारी सुरेंद्र उके का सम्मान शॉल, श्रीफल, गुलदस्ता व उपहार से किया। पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों व लॉकडाउन 3.0 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने तथा कोरोना से लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाते हुए कोरोना योद्धाओं द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षा करते आने के कार्य से प्रेरित होकर यह सम्मान पार्टी व समाज द्वारा किया गया। इस दौरान विशप स्वामी नादलू, बी.जोगा राव, महिला अध्यक्ष गीता सिंह, सिलास नवगीरे, जोसफ , आशीष, संदीप खोब्रागड़े उपस्थित थे।

    धमतरी शौर्यपथ

    सुबहा सिहावा रोड, धमतरी में दुर्घटना में एक व्यवसाई की मौत हो गई ।
    वहीं दोपहर को कुरूद के भाटागांव में मेटाडोर की टक्कर से सिर्री के युवक की मृत्यु हो गई

    पहली घटना धमतरी के सिहावा रोड में एफसीआई चौक के पास मैत्री विहार कॉलोनी निवासी अशोक मूलवानी अपनी एक्टिवा से जा रहे थे तभी सड़क किनारे वे स्लीप हो गए,उसी समय मेटाडोर वाहन गुजर रही थी जिसने अशोक मूलवानी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई ।

    दूसरी घटना नेशनल हाईवे में कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव में सिर्री निवासी लक्ष्मण सिन्हा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनका भतीजा अश्वनी अपने साथी खोमन के साथ घर लौट रहा था ।तभी भाठागांव के एफसीआई गोदाम के सामने रायपुर की ओर से आ रही पोट्री फॉर्म वाहन ने बाइक को ठोकर मारी जिससे मौके पर अश्विनी सिन्हा की मौत हो गई ।

    घायल खोमन ध्रुव को भी चोट आई है,जिसे अस्पताल ले जाया गया।

    मोबाइल कंपनी ने किसान का खेत किराए में लेकर, लगाया जिओ टावर, नहीं दे रहे 2 सालों से किराए

    धमतरी/नगरी शौर्यपथ


    नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत अमाली के किसान ह्रदय लाल कश्यप का खेत जिओ मोबाइल कंपनी ने किराए में लेकर टावर लगाया और हर माह निर्धारित किराए देने का भी वादा किया।
    टावर निर्माण पूर्ण हुए 2 साल का वक्त गुजर चुका है ।
    अब किसान इस बात को लेकर परेशान है कि 2 सालों से जिओ कंपनी वालों ने वादे के मुताबिक उन्हें अब तक किराए नहीं दिया है।
    किसान का कहना है कि कंपनी के अधिकारी फोन उठाते नहीं है
    किसान परेशान है उसकी कृषि भूमि पर मोबाइल टावर खड़ा है जिसका किराया नहीं मिल रहा। टावर की वजह से कृषि कार्य भी नहीं कर पा रहा है।

    रायपुर शौर्यपथ

     छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बालोद में दो, बलौदाबाजार में दो और अंबिकापुर में एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हो गर्ई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में मिले दोनों संक्रमित युवक डौंडी लोहारा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था और जांच के दौरान वे दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ में 5 मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 7 मरीज मिले हैं।

    गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 39010 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 36586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 109 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2324 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 50 मरीजों का उपचार जारी है।

    धमतरी/नगरी/बेलरगांव शौर्यपथ

    कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बेलरगाव के सरपंच उमेंद दीवान एवं पंचायत के प्रतिनिधियो ने निर्णय लिया गया है कि गुरुवार व मगंलवार को लगने वाला सप्ताहिक सब्जी बाजार में जिले के बाहर के व्यापारियों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

    इन बाजारों में दुसरे जिले के सब्जी,कपड़ा,ज्वेलरी एवं अन्य व्यापारी दुकान लगाते आ रहे हैं।
    पर अब करोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिले के बाहर से आने वाले व्यापारियों को बाजार में दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आसपास के लोगो को ही दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

    रायपुर । शौर्यपथ । लंबे इंतजार के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है । महिला कांग्रेस के विस्तार में दुर्ग से किसी भी महिला कांग्रेस नेत्री को शामिल नही किया गया जबकि दुर्ग में महिला कांग्रेस नेत्री में कई ऐसे नाम है जो कांग्रेस के प्रति राजनीति जीवन लंबी पारी खेल चुके है । रामकली यादव , नित लोधी , रत्ना नारमदेव , गुरमीत कौर धनई , नीलू ठाकुर जैसे अनगिनत कांग्रेस नेत्री है जिनका राजनैतिक जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित रहा किन्तु दुर्ग कांग्रेस से इस जम्बो लिस्ट में किसी का नाम ना आना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया । इनमें से कुछ ऐसी कांग्रेस नेत्री भी है जो विपक्ष में रहते हुए बड़े बड़े पद में आसीन हो चुकी किन्तु सत्ता आते ही दुर्ग कांग्रेस से किसी को भी स्थान ना देना कई तरह की चर्चाओं को जन्म देगा । प्रदेश में कांग्रेस का शासन है इसलिए खुले विरोध की उम्मीद बेमानी है किंतु आंतरिक हलचल ज़रूर बढ़ेगी ।

        महिला कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हेमा देशमुख और दुलकी बाई तांडी को नियुक्त किया गया है। वही 10 प्रदेश महासचिव और 28 प्रदेश सचिव की नियुक्ति की गई है प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठन का विस्तार करते हुए इन सबको जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा रज्जन श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव जी की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी सुनीता सहरावत की सहमति और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यछ फूलोदेवी नेताम के आदेशानुसार प्रदेश पदाधिकारीयो की नवनियुक्तियां की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष 1, श्रीमती हेमा देशमुख 2, श्रीमती दुकली बाई तांडी प्रदेश महासचिव 1, श्रीमती वंदना राजपूत 2, श्रीमती सुधा सरोज 3, श्रीमती शारदा साहू 4, श्रीमती डोमेश्ववरी वर्मा 5, श्रीमती अपर्णा फ्रांसीस 6, श्रीमती शिल्पी तिवारी 7, श्रीमती क्रांति बंजारे 8, श्रीमती अन्नू पांडे 9, सुश्री सरिता शर्मा 10, श्रीमती विभा साहू प्रदेश सचिव 1, श्रीमति राज मरकाम 2, श्रीमती अपर्णा संचेती 3, श्रीमती उषा राठौर 4, श्रीमती अन्नू टण्डन 5, श्रीमती गंगा यादव 6, श्रीमती कार्तिका सिंह भुवाल 7 , श्रीमती डॉ करुणा कुर्रे 8, श्रीमती राजेश्वरी चंदाने 9, श्रीमती हमीदा खान 10, श्रीमती खुशबू केडिया 11, श्रीमती राहत परवीन 12, श्रीमती राखी लोखंडे 13, श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा 14, श्रीमती हेमलता सेन 15, श्रीमती कुसुम दुबे 16, श्रीमती अम्बालिका साहू 17, श्रीमती मन्दाकिनी साहू 18, सुश्री पिंकी बाघ 19, सुश्री प्रेरणा साहू 20, श्रीमती शेख रजिया 21, श्रीमती अंजना भट्टाचार्य 22, श्रीमती रेहाना नियाजी 23, श्रीमती खैरून निशा 24, श्रीमती अर्चना दुबे 25, श्रीमति छन्दा श्री 26, सुश्री मुस्कान परवीन 27, सुश्री पिर्ति वैष्णव 28, श्रीमती उषा श्रीवास

    रसोई / शौर्य पथ वेज मोमोजसामग्री :2 कप मैदा, 1/2 कप पत्ता गोभी किसी हुई, 1/4 कप किसी शिमला मिर्च, 1/2 कप किसा प्याज, अजवायन…
    सेहत / शौर्यपथ / इस संकट की घड़ी में आपके लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान में हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। बड़ी संख्या में लोग हेल्पलाइन…
    सेहत / शौर्यपथ / रुटीन वर्कआउट में स्ट्रेचिंग को शामिल करना बहुत जरूरी है। मांसपेशियों में खिंचाव से जुड़े ये व्यायाम न सिर्फ वॉर्मअप का…
    सेहत / शौर्यपथ / कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision