
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मंत्रिमंडल के साथ फिल्म देखने की जताई इच्छा, वीर नारायण सिंह और गुरु घासीदास पर भी फिल्म निर्माण का दिया सुझाव
भिलाई। छत्तीसगढ़ में निर्मित हिंदी फिल्म 'रमाई' की प्रमुख अभिनेत्री प्रेरणा धाबर्डे, प्रमुख अभिनेता एवं निर्माता डॉ. उदय धाबर्डे तथा फिल्म की पूरी टीम ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फिल्म की विषयवस्तु और संकल्पना की सराहना करते हुए कहा कि त्याग, संघर्ष और समर्पण की प्रतिमूर्ति माता रमाबाई आंबेडकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेरक जीवनगाथाओं पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिनेमा समाज को दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए इसे मंत्रिमंडल के साथ देखने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की टीम की मुलाकात राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से कराने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति वंदन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और मातृशक्ति के संघर्ष, त्याग एवं योगदान को प्रदर्शित करने वाली छत्तीसगढ़ में निर्मित यह पहली हिंदी फिल्म एक महत्वपूर्ण पहल है।
फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री प्रेरणा धाबर्डे ने बताया कि 'रमाई' केवल एक ऐतिहासिक चरित्र की कहानी नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति, धैर्य, समर्पण और संघर्ष की प्रेरणादायी गाथा है। वहीं प्रमुख अभिनेता एवं निर्माता डॉ. उदय धाबर्डे ने कहा कि फिल्म के निर्माण में ऐतिहासिक तथ्यों, सामाजिक संदर्भों एवं गहन शोध का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि दर्शकों तक एक प्रामाणिक और प्रेरक कथा पहुंच सके।
मुख्यमंत्री साय ने फिल्म निर्माण टीम को सुझाव दिया कि छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों शहीद वीर नारायण सिंह और संत गुरु घासीदास के जीवन पर भी फिल्म निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों के निर्माण में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही भविष्य में छत्तीसगढ़ शासन की प्रचारात्मक फिल्मों में अवसर उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि 'रमाई' समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने और मातृशक्ति के योगदान को सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं अन्य सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फिल्म की आगामी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
