Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - मितानिन दीदियां घर तक पहुंचकर दे रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं : केबिनेट मंत्री श्री अकबर Google Analytics —— Meta Pixel
June 21, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

मितानिन दीदियां घर तक पहुंचकर दे रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं : केबिनेट मंत्री श्री अकबर

  • rounak group

राजीव युवा मितान क्लब वार्ड 07-08 के मितानिन सम्मान समारोह में मंत्री श्री अकबर ने मितानिन दीदियों को किया सम्मानित
    रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन में राजीव युवा मितान क्लब वार्ड 07-08 द्वारा आयोजित मितानीन सम्मान समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहली पंक्ति में कार्य करने वाली मितानिनों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित और राज्य गीत के साथ किया गया। मंत्री श्री अकबर ने सभी मितानिन दीदियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
     मंत्री श्री अकबर ने मितानिन दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग राज्य सरकार और आम जन समुदाय के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। इसकी शुरुआत प्रदेश में 2002 में की गई थी और लगातार इसका विकास हुआ है। जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंच पाते है, वहां मितानिन दीदियां पहुंचकर सेवा कार्य करती हैं, यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए मितानिन बहनों के योगदान को देखते हुए उन्हें दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राज्य मद से 2200 रूपए प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियां समय पर जाकर लोगों की सहायता करती हैं और आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा कि दीदियों की जितनी तारीफ और सराहना की जाए वह कम है। वे सदैव कार्य के लिए तत्पर रहती हैं और लोगों की सहायता भी करती हैं। उन्होंने कहा कि बोड़ला, कवर्धा और सहसपुर लोहारा में मितानिन भवन के लिए स्वीकृति दी गई है। मितानिन सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना की है।
     मितान क्लब वार्ड 08 के अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत कर, मितानिन दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। श्री दीपक ने कहा कि डॉक्टर, एम्बुलेंस, पुलिस से भी पहले लोगों की मदद करने मितानिन दीदी पहुँचती हैं। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पाषर्द श्री मोहित महेश्वरी, श्री अगम दास अनंत, राजीव मितान क्लब समन्वयक विकास केशरी, सचिव केतुल नाग, हेमन्त ठाकुर, दिलेश्वर ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मितानिन दीदियां उपस्थित थीं।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)