Google Analytics —— Meta Pixel
June 18, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

बिलासपुर

बिलासपुर (229)

 मुंगेली /शौर्यपथ/

ग्राम पंचायत खैरा-सेतगंगा में छत्तीसगढ शासन के महत्वकांक्षी योजना नरवा-गरुवा-घुरवा -अव बारी के के तहत गौठान निर्माण कार्य हेतु पंच, सरपंच , जनपद , व समस्त ग्राम वासियो के द्वारा 100 वर्ष पुराना व वर्तमान में प्रचलित दईहान में ही गौठान निर्माण कराने व अवैध बेजा कब्ज के पट्टे को निरस्त कर बेजा कब्जा को पूर्णत: बेदखल करने हेतु ग्राम के सरपंच जय देवांगन व समस्त ग्राम वासियों के द्वारा क्रमश: 04 फरवरी 2021, 03 व 05 मार्च 2021 , 2 फरवरी 2022 व को माननीय मुख्यमंत्री महोदय छ.ग.शासन व प्रभारी मंत्री गुरुरुद्र कुमारजी , पंचायत मंत्री व कलेक्टर मुंगेली के नाम पंचायत प्रस्ताव के साथ ज्ञापन सौंपा गया था ।
जिस बाबत, पुर्व प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर महोदय जिला मुंगेली, जिला पंचायत सीईओ मुंगेली , अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली के निरीक्षण व मंजूरी के उपरांत शासकीय नियमानुसार कुछ अवैध बेजा कब्जा को हटाकर , फेस 3 मिनी गौठान हेतु लगभग 13 लाख की राशि स्वीकृती हुआ है । ग्रामसरपंच के द्वारा लगभग 2 लाख रुपये की राशि का आहरण कर मिनी गौठान निर्माण कार्य का 50 प्रतिशत कार्य जैसे -कोटना, वर्मी कम्पोज़ सेड ,व समतलीकरण आदि कार्यों पूर्ण किया जा चुका है।
किंतु आज दिनाँक को उक्त गौठान से लगे बेजा कब्जा धारियों द्वारा गौठान को पूर्णत: बेजा कब्जा करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खैरा-सेतगंगा के सरपंच जय कुमार देवांगन से लेनदेन व सांठ-गांठ कर गौठान निर्माण कार्य को वर्तमान में रोक दिया गया है ।
जिनसे समस्त ग्राम वासी ,पंचों व उप सरपंच के द्वारा गौठान निर्माण व पंचायत में प्रस्तावित प्रस्ताव के अनुसार गौठान निर्माण परिक्षेत्र से पूर्णत: अवैध बेजा कब्जा को हटाकर अपूर्ण मिनी गौठान को पूर्ण कराने व बाजार मद की भूमि में ब्यवसायिक चाल निर्माणकराने हेतु मोर्चा खोल दिया गया है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार बेजा कब्जा धारियों के साथ सरपंच के द्वारा मिलीभगत कर गौठान भूमि निर्माण स्थल को परिवर्तन करने हेतु ह्यस्रद्व मुंगेली को आवेदन दिया गया । जिसके आधार पर एस.डी.एम मुंगेली के द्वारा दिनाँक 14 मार्च 2022 को पुन: ग्राम सभा का बैठक आयोजन करने का निर्देश जारी किया गया। जिसमें 304 लोगों के हस्ताक्षर के साथ ग्राम सभा मे लिखित में मांग कर गौठान निर्माण परिक्षेत्र से पूर्णत: बेजा कब्जा हटाने व अपूर्ण मिनी गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु समस्त ग्राम वासी सर्व समाज के लोगों ने ग्राम सभा में 304 लोगों के हस्ताक्षर के साथ लिखित में यह मांग किया है कि खसरा नम्बर 218, 219,220,221 बाजार व चराई मद की भूमि में फर्जी तरीके से भू-राजस्व के रिकार्ड में अवैधानिक छेड़-छाड़ कर जारी फर्जी पट्टे को निरस्त कर अवैध बेजा कब्जा को पूर्णत: हटाकर उक्त स्थान में गौठान व शासकीय ब्यवसायिक चाल बनाने का मांग कर पुन: प्रस्ताव पारित किया गया है।
उपरोक्त जारी अवैध पट्टे के संबंध में जनसूचना अधिकारी से आर.टी.आई के माध्यम से जानकारी लेंने पर संबंधितो को किसी प्रकार का पट्टा वितरण का जानकारी नही होना बताया गया है। जिनसे सम्बन्धितों के खिलाफ न्यायिक जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुवे अवैध बेजा कब्जा को पूर्णत: हटाने हेतु समस्त ग्राम वासियों के द्वारा मुख्य मंत्री महोदय, छ ग शासन व अन्य सभी मंत्रियों के नाम कलेक्टर महोदय मुंगेली व राजस्व अधिकारियों को दिनाँक 8 व 9 मार्च 2022 को पुन: ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया है कि छ ग शासन की गरिमा को ध्यान में रखते हुवे उपरोक्त प्रकरणों व राजस्व अभिलेखों में अक्षम्य अवैधानिक छेड़छाड़ के विरुद्ध सम्पूर्ण जांच कर उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुवे अवैध बेजा कब्जा धारियों को पूर्णत: बेदखल कर उक्त स्थान में ब्यवसायिक परिसर चाल व गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु छ ग शासन से गोहार लगाया गया है। जिनसे कलेक्टर महोदय मुंगेली के द्वारा 2 दिवस में उचित कार्यवाही करते हुवे अवैध बेजा कब्जा को हटाने का निर्देश एसडीएम मुगेली को देने के बाउजूद आज पर्यन्त बेदखली का कार्यवाही नही किया गया है और न ही गौठान निर्माण कार्य को प्रगति करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिनसे ग्रामीण जन काफी आक्रोशित व चिंतित हैं ।

मुंगेली /शौर्यपथ/

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लोरमी विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक सोनू चंद्राकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी का जन्मदिन 25 मार्च 2022 को शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ एवं नशा मुक्त अभियान के तहत मनाया गया नेताओं के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा है इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच जन्मदिन अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया लोग फोन पर भी बधाई दे रहे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भी चंद्राकर एवं श्री बनर्जी जी को फोन के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए श्री बनर्जी ने अपने जन्म दिवस के पावन बेला पर लोगों से मिली शुभकामनाएं और आशीर्वाद से आत्मविभोर एवं अभिभूत हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह एवं आशीर्वाद ही मेरी पूंजी वह सबसे बड़ी ताकत है मैं हमेशा लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा जनसेवा के लिए बड़ों का इसने एवं आशीर्वाद के साथ साथ कुशल मार्गदर्शन की अति आवश्यक है उनके समर्थकों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर ईश्वर से उनकी दीर्घायु स्वास्थ्य जीवन की कामना की है इस अवसर पर उन्होंने संचालित विद्यालय के छात्राओं को मैराथन दौड मे हिस्सा लिये इस मैराथन में बिलासपुर, रतनपुर, मुंगेली, लोरमी,पथरिया से आये छात्र-छात्रों ने भाग लिये जिसमे प्रथम इनाम 5 हजार दृवतीय 3 हजार तृतीय 2 हजार दिये साथ ही सभी को संतवना पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही साइकिल वितरण भी किए साथ ही साथ लगभग 3000 कार्यकर्ताओं एवं छात्र छात्राओं के लिए स्वल्पाहार वाह प्रीतिभोज की व्यवस्था की है .
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभान बारमते पूर्व विधायक मुंगेली एवं अध्यक्षता अनिल सोनी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुंगेली ने की तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक डी अचंला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर जिला पंचायत सी.ओ दशरथ सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस आत्मा से क्षत्रिय वशी उल्ला खान लोकराम साहू विष्णु जायसवाल संजीत बघेल अशोक साहू विजय विक्रम दान पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मां विद्या दायिनी के छायाचित्र में माल माल्यार्पण कुआं पूजन के साथ किया गया .
पुलिस अधीक्षक डी आंचला ने नशे के खिलाफ ज्ञान मे प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कलयुग युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं इसके रोकथाम के लिए एक सशक्त जन आंदोलन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस किए जा रहे हैं लोगों के जागरूकता के साथ ही नशे के खिलाफ जंग जीती जा सकती है उन्होंने बताया कि नशे से परिवार टूट जाता है और इसके कई दुष्परिणाम आते हैं श्रीमती लेखनी सोनू ने कहा कि शराब पीने वाले सिर्फ नही शराब पीता है बल्कि मां की खुशी पत्नी के सुकून बच्चों के सपने और पिता की प्रतिष्ठा सब एक ही घूंट में भी जाता है इसलिए नशा एक सामाजिक बुराई है समाज के नशे को दूर करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का सकता है .
श्री बारमते ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ स्वयं जागरूक होने का है उन्होंने नशे के दूर करने के लिए युवाओं को संकल्प दिलाया सभा को आत्मा सिंह क्षत्रिय राजपूत ने भी सभा को संबोधित किए मंच संचालन बलदाऊ साहू एवं शिक्षक राज भजन देवांगन ने की आभार संजीत बनर्जी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने अनीश मशीह, दिनेश पात्रे, हीरा कश्यप ,अखिल टोन्डर, नरेंद्र जयसवाल ,कन्हैया सिंह, राजीव मशीह, प्रवीण दास सावल मशीह,उत्तरांचल, भगत दिवाकर ,आदिल मशीह, मनोहर कुर्रे ,रमेश दास अनंत ,अरुण टंडन, अमृत बंजारा सर धीरज सर आसपास है समस्त कार्यकर्ता गण सभी लोगों का योगदान रहा

बिलासपुर /शौर्यपथ/

राज्यपाल अनसुईया उईके आज यहां हाईकोर्ट के सामने स्थित एक निजी हॉटल में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की दर्जन भर महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वाजपेयी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराकर मिथकों को तोड़ा है। उईके ने कहा कि प्रदेश की बहनें बहुत सशक्त है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने अनेक विदुषी महिलाओं सहित अपने व्यक्तिगत संघर्षों की मिसाल देते हुए कहा कि पल प्रति पल हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में मुसीबतों के क्षण में भी हमें अपना आत्मविश्वास चट्टानों की तरह मजबूत रखना चाहिए। मजबूत और बेहतर समाज में महिलाएं नींव का कार्य करती है। महिलाएं जितनी मजबूत होगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति प्रबल हो तो, आप को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। जीवन में हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। राज्यपाल ने जिन महिलाओं को सम्मानित किया उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज की डॉयरेक्टर  पलक जायसवाल, पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की सचिव डॉ. इंदू अनंत, कैपेलो सैलून की डॉयरेक्टर शोभा पाठक, छ.ग. ग्राम एकता मंच की जिलाध्यक्ष कुमारी विजया रानी, जिला पंचायत मुंगेली की सदस्य शीलू साहू, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी बिलासपुर संस्थान की प्रभारी स्वाति दीदी, चैतन कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. शैली ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता  मोनिका इजारद, निदान संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुषमा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्जवला करारे एवं बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर डॉ. किरण सिंह शामिल है।

बिलासपुर /शौर्यपथ/

संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने गर्मियों को देखते हुए पेयजल की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली। डॉ. अलंग ने संभाग के जिलों से नलकूप खनन की स्थिति की भी जानकारी ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता  आर.के. गेंदले ने बताया कि संभाग के विभिन्न जिलों में लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ते हुए अब तक 950 से अधिक नलकूपों का खनन किया जा चुका है। जांजगीर-चांपा में सर्वाधिक 285 तथा रायगढ़ में 276 नलकूपों का खनन किया गया है।

डॉ. अलंग ने अधिकारियों से हैंडपंप मॉनिटरिंग सिस्टम की भी जानकारी ली। पी.एच.ई. के मुख्य अभियंता हेमराज मर्चकुले ने बताया कि खराब हैंडपम्प से सम्बंधित समस्या के लिये टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 उपलब्ध कराया गया है। जानकारी मिलने पर टेक्नीशियन की मदद से तत्काल सुधार करवाया जाता है। हेमराज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की जाँच के लिये फील्ड टेस्टिंग किट भी उपलब्ध कराया गया है, इसके माध्यम से समय-समय पर पानी की जाँच भी की जाती है। डॉ अलंग ने कार्ययोजना बनाकर हैंडपंपों का रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निदेश पी.एच.ई. विभाग के अधिकारियों को दिये।

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने ग्रे एरिया को चिन्हांकित कर उसकी सूची बनाने तथा ग्रे एरिया में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना को प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।डॉ अलंग ने बताया कि जल एक अमूल्य धरोहर है और वृक्षारोपण के माध्यम से इसका संरक्षण और संवर्धन किया जाता है। डॉ. अलंग ने दिव्यांग, बुजुर्ग सहित सभी लोगों तक पानी की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। डॉ. अलंग ने बताया जल व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता है और सभी लोगों को पीने का साफ उपलब्ध होना चाहिये।
बैठक में उपायुक्त अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू, पी.एच.ई. विभाग के मुख्य अभियंता हेमराज मर्चकुले, अधीक्षण अभियंता आर.के.गेंदले सहित विभिन्न जिलों के कार्यपालन अभियंता एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मुंगेली /शौर्यपथ/

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम कुंआगांव और विकासखण्ड लोरमी के ग्राम सेमरसल में तालाब निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए छाया, पेयजल और दवाई आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राजपूत ने श्रमिकों से मजदूरी दर, मजदूरी भुगतान और निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्यों की स्वीकृत लागत, और निर्माण कार्यों की पूर्णता अवधि, कार्यरत श्रमिकों की संख्या, मेट की नियुक्ति आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यों की कमी नही है। मांग के आधार पर तत्काल कार्य स्वीकृत किए जाते हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी  को अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने वहां स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होते हुए उनकी आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मल्टीएक्टिीविटी कार्य में जुड़कर स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन, मछली पालन, चारागाह विकास और राईसमिल का संचालन का भी अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुंगेली /शौर्यपथ/

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के पंजीकृत ईट भट्ठों में कार्य करने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चो को शिक्षा से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की गई है। ईंट भट्ठों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए जिला खनिज न्यास मद की राशि से पाठ्य सामग्री के साथ-साथ वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की गई है। उनके द्वारा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है। जिसके फलस्वरूप ईंट भट्ठों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों में काफी बदलाव देखा जा रहा है। अपने माता पिता की मदद के लिए जिन बच्चों के हाथ कभी गिले मिट्टी से सने होते थे। अब उन बच्चों के हाथो में किताब, कापी, पेन दिखाई दे रहा है और वे सभी मन लगाकर पढ़ाई कर रहे है।

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ईंट भट्ठों में कार्य करने वाले श्रमिकों से जब उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा किया गया तो श्रमिकों का कहना था कि स्कूल, ईट भट्ठों से काफी दूर है। निजी स्कूलों में फीस भी अधिक होती है। जिसके वजह से बच्चो को नही पढ़ा पा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर  वसंत से चर्चा की थी। जिसके पश्चात कलेक्टर  वसंत ने श्रमिकों के बच्चो की शिक्षा के लिए जिला खनिज न्यास निधि की राशि से वैकल्पिक शिक्षक एवं पाठ्य सामग्री की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि निर्देश केे परिपालन में 01 फरवरी से श्रमिकों के बच्चों को ईंट भट्ठों के समीप ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलने से बच्चो की बुनियादी स्तर धीरे धीरे मजबूत हो रहा है। खेल-खेल में रुचि के साथ शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं। बच्चो को समीप में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से बच्चों के माता-पिता में खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है। बच्चे भी शिक्षा के प्रति काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/

गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्त्रोतों की जांच, हैंडपम्पो का संधारण, पाइप लाइन विस्तार, राइजर पाइप लगाने, हैंडपंप के पास प्लेटफार्म, सोख्ता, नाली की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा के दौरान गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद उठाव एवं भुगतान के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, वन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा वर्मी कम्पोष्ट का अधिक से अधिक उठाव करने और समय पर भुगतान भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पंचायतों के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को गौठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा जिन गौैठानों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है वहां बोर खुदवाने, गौैठान क्षेत्रो में चारागाह, नेपियर घास का उत्पादन कराने और व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करवाने के साथ ही साप्तहिक निरीक्षण प्रतिवेदन छायाचित्र के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पटवारियों और पंचायत सचिवों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए निश्चित दिन निर्धारित करने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को राजस्व एवं पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिला भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा करने संबंधित विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिए। बैठक में खरीफ फसल की तैयारी के लिए ग्राम सभा की बैठक में किसानों को खाद-बीज एवं उनका आय बढ़ाने फसल चक्र परिवर्तन की जानकारी देने को कहा गया। विभिन्न विभागों के लिए भू-आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग द्वारा भू-अर्जन तथा मुआवजा वितरण, स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की कार्यशाला कराने तथा गांव-गांव में घूम कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने पॉक्सो एक्ट के तहत महिला उत्पीड़न के प्रकरणों का निराकरण कराने यूनीसेफ की सहयोग से महिला एवं बाल विकास और पुलिस विभाग के समन्वय से कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर बीसी एक्का, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आर. के खूंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बिलासपुर /शौर्यपथ /

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज राजीव युवा मितान क्लब के प्रगति के संबंध में जिला खेल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डॉ अलंग ने राजीव युवा मितान क्लब के गठन के संबंध में जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।योजना के अंतर्गत संभाग के विभिन्न  जिलों के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कुल 03 हजार 147 युवा मितान क्लबों का गठन किया जाना है।इनमे से बिलासपुर में 641, मुंगेली में 383, जांजगीर-चाँपा में 714, कोरबा में 562 तथा रायगढ़ में 847 क्लबों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। डॉ अलंग ने जिला स्तरीय तथा अनुविभाग स्तरीय समिति के गठन की भी जानकारी ली तथा इस संबंध में प्रगति लाने के निर्देश भी खेल अधिकारियों को दिये। रायगढ़ के खेल अधिकारी संजय पाल ने बताया कि क्लबों के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और 30 अप्रैल तक सभी 847 क्लब शुरू कर दिये जायेंगे।  डॉ अलंग ने इस प्रगति पर खुशी जाहिर करते हुए अन्य जिलों के खेल अधिकारियों को भी प्रोत्साहित किया।
     डॉ अलंग ने जिला एवं अनुविभाग स्तर पर आये आवेदनों एवं खातों के संबंध में भी जानकारी ली तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश खेल अधिकारियों को दिये।
       संभागायुक्त डॉ अलंग ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें क्लब का गठन कर गांव एवं नगरों के स्थानीय युवकों में नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जाएगा। राजीव युवा मितान क्लब के जरिये युवाओं को आर्थिक विकास की गतिविधियों से जोड़कर शासन के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को भी साकार किया जाएगा।
       गौरतलब है कि राजीव युवा मितान क्लब के गठन में 18 से 40 वर्ष शिक्षित बेरोजगार, समाजसेवा, राजनीति तथा कौशल में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा। इस क्लब में एन.एस.एस.,एन.सी.सी. आदि पृष्टभूमि वाले युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
        बैठक में उपायुक्त श्री मती अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू सहित बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के खेल अधिकारी मौजूद रहे।

मुंगेली /शौर्यपथ/ 

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) रायपुर द्वारा ग्रामीण शिल्पकारों, स्वसहायता समूहों, एफपीओ और ओएफपीओ के उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री हेतु प्रोमोशनल सपोर्ट के रूप में रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 25 मार्च से 31 मार्च तक भव्य राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त  शिल्पा साय ने बताया कि जिले के अंतर्गत कार्यरत पंजीकृत समूहों के द्वारा किए जा रहे उत्पादों के बिक्री हेतु इच्छुक समूह अपना नाम, पता एवं उत्पाद का विवरण 23 मार्च तक  देवेन्द्र प्रधान, सहायक प्रबंधक नाबार्ड रायपुर को वाट्सअप नम्बर 7000913126 पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा आयोजित मेले में प्रदर्शन व बिक्री हेतु भाग लेने वाले शिल्पकारों, समूहों का आवास व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने राष्ट्रीय भव्य मेले में शिल्पकारों और समूहों को भाग लेने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय आदिवासी विकास विभाग अथवा फोन नम्बर 07755-264122 से सम्पर्क किया जा सकता है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)