Google Analytics —— Meta Pixel
June 18, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

बिलासपुर

बिलासपुर (229)

मुंगेली / शौर्यपथ /

कलेक्टर अजीत वंसत ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हॉट बजार क्लिीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना आदि का जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलेक्टर वसंत आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी मैदानी अमलों की नियमित बैठक लेकर इसका मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, अपने-अपने हल्कों में पटवारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो।
कलेक्टर वसंत ने जल जीवन मिशन के तहत् सभी स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतवार इन संस्थाओं में रनिंग वाटर कार्य का निरीक्षण करने कहा। उन्होंने लोक सेवा गांरटी अधिनियम, नामांतरण, विवादित व अविवादित बटंवारा, सीमांकन, खाता विभाजन, जाति प्रमाण पत्र, अभिलेख शुद्धता, राजस्व वसूली आदि के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण बनाने के लिए शिविर का भी आयोजन करें।
कलेक्टर वसंत ने नगर पालिका परिषद मुंगेली के गोलबाजार में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति की जानकारी ली और नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन मुंगेली के रिनोवेशन कार्य के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत स्तर पर राशनकार्ड के प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। उन्होंने राशन कार्ड के लंबित प्रकरणों को जल्द निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने डिडौंरी में सहकारी बैंक के लिए स्थल चिन्हांकन की भी जानकारी ली।
कलेक्टर वसंत ने कहा कि गर्मी कि दिनों में आमजनों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु जिले के सभी हेण्डपंपो का विजिट कर संधारण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का अल्पकालीन कृषि ऋण से उठाव वितरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के बैंक विवरण में सुधार, पशुपालन, डेयरी एवं मछली पालन में संलग्न कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, धान के बदले अन्य फसल को प्रोत्साहन, समितियों में खाद् भण्डारण आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।

नवागढ़ / शौर्यपथ /

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के नेतृत्व में नगर पंचायत नवागढ़ के प्रांगण में जलियावाला बाग में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू के कहा कि जलियाँवाला बाग अमृतसर के स्वर्ण मन्दिर के पास का एक छोटा सा बगीचा है जहाँ 13 अप्रैल 1919 को ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के नेतृत्व में अंग्रेजी फौज ने गोलियां चला के निहत्थे, शान्त बूढ़ों, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को मार डाला था और हजारों लोगों को घायल कर दिया था। यदि किसी एक घटना ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम पर सबसे अधिक प्रभाव डाला था तो वह घटना यह जघन्य हत्याकाण्ड ही था।इसी घटना की याद में यहाँ पर स्मारक बना हुआ है।
जिसमे मुख्यरूप से विजय बघेल, डॉयरेक्टर अंत्यवसायी सहकारी वित्त विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन, खेमन टंडन, प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़, ज्ञानदास रात्रे,धरमवीर खुराना,संतोष देवांगन,मनोहर वैष्णव,लक्ष्मण साहू, इस्माईल खान, वीरेंद्र जायसवाल, मोहम्मद इलियास,लक्ष्मीचंद जैन, रोशन धर दिवान,प्रहलाद साहू,कृष्ण महिलांग, समारु जायसवाल,इमरान खान, परमेश्वर पात्रे,अर्जुन यादव रामविलास जायसवाल, हमेश्वर कुर्रे, जागेश ध्रुव, दौवा सोनवानी व सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

मुंगेली /शौर्यपथ /

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सड़क पर रहने वाले बालकों का पुनर्वास हेतु अभियान चलाकर उन्हें चिन्हांकन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सड़क या सड़क जैसी स्थितियों में रहने वाले बच्चों के चिन्हांकन एवं पुर्नवास हेतु विकासखण्डवार चिन्हांकित क्षेत्रों में जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग एवं चाइल्डलाइन मुंगेली के संयुक्त टीम द्वारा मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चिन्हांकित क्षेत्र में बाल कल्याण समिति का बैठक आयोजित कर चिन्हांकित बच्चों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियान के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  मारूत सिंह परिहार, सदस्य  बृजेश कुमार उपाध्याय, सदस्य  सलिल पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी एवं चाइल्डलाइन के सदस्य उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं नियम, 2016 के अनुरूप बालकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए सड़क या सड़क जैसी स्थितियों में रहने वाले बच्चों के चिन्हांकन एवं पुनर्वास हेतु जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे श्रेणी के बच्चे अपनी उत्तरजीविता, भोजन, पानी, वस्त्र, आश्रय एवं संरक्षण हेतु प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के संघर्षों एवं चुनौतियों का सामना करते हैं। इन बच्चों का पहचान कर उन्हें संरक्षण प्रदान करने, शिक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनके प्रशिक्षण एवं रोजगार की व्यवस्था हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

नवागढ़ /शौर्यपथ  /

बुधवार को संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नगर पंचायत नवागढ़ द्वारा सबके लिए आवास योजना अंतर्गत 218 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने भवन अनुज्ञा प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को बधाई दी और बताया कि कुल 459 हितग्राहियों के लिए सबके लिए आवास योजना अंतर्गत अनुज्ञा पत्र प्रदान किया जाना है, जिसमें से 218 लोगों को भवन अनुज्ञा पत्र आज जारी किया जा रहा है। बाकि 241 व्यक्तियों को कुछ दिनों पश्चात भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया जाएगा .इस अवसर पर सब इंजीनियर विवेक रंजन तिर्की ने सबके लिए आवास योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, उपाध्यक्ष आसाराम ध्रुव, पार्षद गण नैना कुर्रे ,हेमंत सोनकर, जाहिद बेग ,टीकमपुरी गोस्वामी, रतन दिवाकर ,मंजू लता रात्रे, लता जायसवाल ,रामनारायण श्रीवास ,राधा सिन्हा, रमेश निषाद, लक्ष्मण साहू ,एल्डरमैन वीरेंद्र जायसवाल ,पूर्व पार्षद गोलू सिन्हा के साथ नगर पंचायत के कर्मचारीगण मुकेश तिवारी, महितोष शर्मा ,प्रवीण बोयरे, टिकेश्वर साहू, चमन पुरी गोस्वामी, निलेश साहू ,विकास जांगड़े ,कुशाल देवांगन ,भीखम वर्मा, विश्वजीत हिरवानी ,अरुण सिन्हा, विनोद तंबोली ,रामकुमार यादव ,संजय यादव ,मिलन यादव जीतराम यादव ,देवचरण टण्डन, संतराम कुर्रे, अभिषेक दीवान, भवानी पाल ,राजकुमार कुंभकार, कैलाश देवांगन ,लक्ष्मीनारायण घोष आदि उपस्थित थे.

नवागढ़/शौर्यपथ /

वहीं विधायक कार्यालय नवागढ़ में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नंद कुमारी दोहत्रा, कुमारी मोहन, दोहत्रा, मनोज मारो, सुनीता कांपा व जलेश कुमार जुनवानीकला सहित 5 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसायकल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी हितग्राहियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ट्रायसाइकल हेतु पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को शीघ्र अति शीघ्र प्रदान करने को कहा, जिससे दिव्यांग जनों को परेशानियों का सामना करना ना पड़े। इस अवसर पर अध्यक्ष मारो नगर पंचायत परमेश्वर मिरी, पार्षद राजेन्द्र टंडन, रूपेंद्र कुमार, नरेंद्र जांगडे, शिव कुमार, मनोज कुमार, गुड़ु सहित दिव्यांग जन के परिवार उपस्थित थे।

मुंगेली /शौर्यपथ/

  कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश में जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  अमित कुमार के मार्गदर्शन में आज थाना मुंगेली से लेकर गोलबाजार तक अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रात: 08 बजे शुरू की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए 06 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर का उपयोग किया गया।

इस दौरान तहसीलदार मुंगेली मायानंद चंद्रा, नगरपालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. बी. सिंह, सहित राजस्व, पुलिस और नगर पालिका परिषद मुंगेली की टीम मौजूद थे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने बताया कि मुंगेली थाना से गोलबाजार तक अब तक सौंदर्र्यीकरण कई कारणों से नहीं हो पाया था। कलेक्टर अजीत वसंत के दिशानिर्देश में गोलबाजार का सौंदर्यीकरण करने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही रेलिंग लगाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। गोलबाजार में सड़क के दोनों तरफ नागरिकों के चलने के लिए पेवर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा तथा नालियों को साफ सफाई कराकर स्लैब लगाकर ढंका जायेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई व्यापारियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया और स्वयं ही अपनी व्यावसायिक कांप्लेक्स के सामने से अतिक्रमण को हटाया।

 मुंगेली / शौर्यपथ /

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कृषि समृद्धि मेला का आयोजन बिलासपुर स्थित साईंस कालेज मैदान में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। जहां लघु एवं सीमांत कृषकों को खेती की उन्नत पद्धति के संबंध में पाठशाला का आयोजन कर कृषि वैज्ञानिकों एवं उन्नत किसानों द्वारा आय बढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा विकसित इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के मॉडल कीे भी जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी. के. ब्यौहार ने बताया कि मेले में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से 200 कृषक प्रतिदिन मौजूद रहेंगे। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक किसानों को राज्य स्तरीय 03 दिवसीय मेला में शामिल होने का आग्रह किया है।

मुंगेली / शौर्यपथ /

तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय मुंगेली को करही से गीधा स्थानांतरित किया गया है। यह कार्यालय मुंगेली-बिलासपुर मुख्य सड़क मार्ग पर जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय मुंगेली के समीप स्थित नवीन भवन में संचालित किया जा रहा है।

मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार ने बताया कि नवीन तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालय मुंगेली-बिलासपुर मुख्य सड़क मार्ग पर कलेक्टोरेट से लगभग 02 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि नए तहसील कार्यालय में मुंगेली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय, तहसील न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय और नायब तहसीलदार टेमरी न्यायालय भी संचालित किया जा रहा है।

बिलासपुर / शौर्यपथ /

यूं तो स्मार्ट सिटी में गुमास्ता का लाइसेंस लेकर चाट की दुकान से लेकर सुरक्षा एजेंसी तक चलाई जा सकती है किंतु अति तब होती है जब लाखों रुपए टर्न ओवर वाली दुकानें नाला किनारे अपनी खाद्य सामग्री बनाकर नागरिकों का स्वास्थ्य खराब करती हैं और दुकानदार यह दम भरते हैं की कार्यवाही की चिंता नहीं क्योंकि हम तो मीडिया से लेकर सरकारी दफ्तर, पुलिस, प्रशासन, नेता सबको जेब में रखते हैं। भैया आपको नहीं पता फला अखबार में व्यक्तित्व निर्माण मेरा ही छपा था तो दूसरा कहता है अरे आपको नहीं पता परशुराम के जुलूस में मैं फसा लेकर निकला था अपन सब को सेट कर के चलते हैं। ऊपर से नीचे तक किससे बात कराओ बोलो यह कहानी बिलासपुर की ही है सैकड़ों दुकानों के बीच में से इक्का-दुक्का दुकानों पर कार्यवाही होती है वह भी दिखावे की विभाग ने जब छापा मारा तब किसी को बताया नहीं जाता आखिर नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रश्न पर व्यापारी की प्रतिष्ठा का प्रश्न भारी पड़ जाता है। कब सैंपल लिया , कब जमा किया, स्वीकृत हुआ या और स्वीकृत हुआ कितना जुर्माना लगा इन सब का प्रेस नोट कभी नहीं निकाला जाता हाल ही में अग्रसेन चौक स्थित एक नाश्ता दुकान पर विभाग की कार्यवाही हुई थी। आज भी इस दुकान में जिस स्तर हीन मिठाई का बिक्री किया जा रहा है वह देखने से ही पता चल जाता है रसमलाई तार छोड़ती दिखाई देती है उसके बावजूद खूब ठंडी होने के कारण ग्राहक मजे से खा रहा है और दुकानदार महंगाई को कोसते हुए हमेशा यही कहता है भैया सस्ते में बेच रहा हूं भले खाकर आपकी तबीयत खराब हो जाए होटल में काउंटर बना है उतनी ही जगह में ग्राहक के बैठने की जगह है किचन नाले पर रख दिया गया है फ्रेश एयर फैन की कोई व्यवस्था नहीं है, धुए को एग्जास्ट से निकालने की कोई व्यवस्था करनी ही नहीं है क्योंकि हमने तो किचन हीं बाहर निकाल दिया है अग्नि दुर्घटना करने कि हमने मन में ठान ली है तभी तो ट्रांसफार्मर के नीचे हम लाल गैस की टंकी रखकर जनता जनार्दन को ?50 का डोसा खूब भेजते हैं। टेक अवे के नाम पर हमने खूब कमाई की है तभी तो संबंधित थाने से लेकर प्रशासनिक दफ्तर और घरों में हमारी सीधी पकड़ है हम हैं बिलासपुर स्मार्ट सिटी के स्मार्ट होटल व्यवसाई।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)