August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    किसानों के सिंचाई पंप हेतु विद्युत कनेक्शन और विद्युत ट्रांसफार्मर के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश

    • doing of business

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में संबंधितों को सख्त निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर एल्मा ने कहा कि कई किसानों द्वारा सिंचाई पंप हेतु विद्युत कनेक्शन और विद्युत ट्रांसफार्मर एवं विद्युत क्षमता वृद्धि की मांग की गई है और उनके द्वारा डिमांड राशि भी जमा की गई है। इसके बावजूद भी उन्हे सिंचाई पंप हेतु विद्युत कनेक्शन, विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत क्षमता वृद्धि का कार्य नहीं किया गया है। इस पर उन्होने अपनी नराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के कार्य पालन अभियंता को सिंचाई पंप हेतु विद्युत कनेक्शन, विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत क्षमता वृद्धि के कार्य को यथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।
    बैठक में उन्होने कहा कि आगामी मानसून के दौरान जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण और संर्वधन के लिए वृहद पैमाने पर सड़कों के दोनो किनारे, नदी तट, गोठानों एवं शासकीय कार्यालयों के परिसरो में पौधा रोपण किया जाएगा। उन्होने पौधा रोपण में गुणवत्ता युक्त औषधि तथा फलदार पौधे रोपित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने रोपित किये जाने वाले पौधों की वृद्धि हेतु वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि समस्त शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आॅनलाईन समीक्षा की जा रही है।
    उन्होने समस्त कार्यक्रमों और योजनाओं का गुणवत्ता पूर्ण आॅनलाईन एंट्री करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत गोठानों की स्वीकृति दी गई है। उन्होने स्वीकृत गोठानों में किये गये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने गोठानों और चारागाहों में सौर सूजला योजना के अंतर्गत स्वीकृत सोलर पंप की जानकारी प्राप्त की और उन्होने स्वीकृत गोठानों में सोलर पंप स्थापित करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होने आविवादित, नामांतरण, सीमांकन, बाॅटवारा सहित राजस्व संबंधी अन्य प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और उन्होने आविवादित, नामांतरण, सीमांकन के लंबित प्रकरणों को यथा शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये।
    बैठक में उन्होने मुख्यमंत्री जनदर्शन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त और निराकृत प्रकरणों तथा भूतपूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाधिकारियों से लंबित वसूली के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने कोविड-19 के संबंध में किये जा रहे वैक्सीनेशन (टीकाकरण) तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होने कृषि, मस्त्य, उद्यानिकी और पशुपालन विभाग के लिए जारी किसान के्रडिट कार्ड (केसीसी) के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य और सतत् रूप से किसान के्रडिट कार्ड जारी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने निर्माण कार्यो के भी समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision