August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    • doing of business

    पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, हथियार और बाइक जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

    धमतरी। धमतरी पुलिस ने स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुरूद के मार्गदर्शन में थाना कुरूद पुलिस द्वारा की गई।

    पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे ए.जे. इंग्लिश स्कूल, कुरूद की स्कूल बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सुनीलम सिनेमा के पास सार्वजनिक शौचालय के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बस को रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने बस चालक से विवाद किया, अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से हमला कर चालक को घायल कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 228/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलित करने और गवाहों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी रोहन साहू (21 वर्ष), पिता सुरेन्द्र साहू, निवासी मोंगरा, थाना कुरूद, हाल पता अमृत विहार कॉलोनी, कुरूद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और धारदार हथियार भी बरामद कर जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। हिंसा या कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Friday, 31 July 2026 11:34

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision