August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ

    • doing of business

      प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले
    बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अभियंता ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
    राजनांदगांव/शौर्यपथ / केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा आयोजित पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय व्हालीबाल प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ  स्टेट स्कूल स्थित व्हालीबॉल मैदान में बुधवार को प्रातः 10 बजे किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कपनीज के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रीजन की 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएसपीडीसीएल राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री शिरीष सेलट के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित करते हुए श्री सेलट ने कहा कि कंपनी द्वारा ऐसे आयोजन का उद्देश्य है कि कर्मचारी खेलें और जिससे कि उनका सारा तनाव दूर हो जाये। उन्होंने कहा हार-जीत मायने नहीं रखता, सभी में आपसी भाईचारा बनी रहे और टीम भावना से खेलें। श्री सेलट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी गणों का आपसी समझ एवं भाईचारे में वृद्धि होती है साथ ही अपनी बेहतर कार्यशैली का उल्लेख कर दूसरे कर्मचारियों को भी प्रेरित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में अधीक्षण अभियंता श्री के.सी. खोटै, क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के सचिव कार्यपालन अभियंता श्री बीरबल उइके, कार्यपालन अभियंता श्री आर0के0 गोस्वामी, श्री ए.डी. टंडन, श्री एन0के0 साहू, श्री सुरेश जाटवार, सहायक अभियंता श्री अनिल रामटेके, श्री रोहित मंडावी, श्री अनिल मिंज, श्री प्रकाश सोनटापर, श्री डी0 दिलेश्वर राव, श्री वीरेन्द्र देवांगन, श्री लालाराम पटेल, श्री लोकेश्वर श्रीवास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित हुए।
      उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय इस विद्युत प्रतिस्पर्धा में 10 टीमों यथा मेजबान टीम राजनांदगांव क्षेत्र, कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, मड़वा प्रोजेक्ट, अंबिकापुर क्षेत्र, रायपुर केन्द्रीय, रायपुर क्षेत्र, जगदलपुर क्षेत्र, दुर्ग क्षेत्र एवं बिलासपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं मैनेजरों ने खेल भावना से खेल प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। राजनांदगांव क्षेत्र में इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 से 13 दिसम्बर 2024 तक किया जा रहा है। इस समारोह में जिला व्हालीबॉल संघ राजनांदगांव द्वारा नियुक्त निर्णायक की टीम में श्रीमती संध्या पद्म, श्री अभिशेक रजक, श्री समर अब्बास एवं श्री निसार अब्बास षामिल है। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ श्री धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने किया।
    पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने दुर्ग क्षेत्र को 2-0 से दी करारी शिकस्त
    प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में मेजबान टीम राजनांदगांव क्षेत्र ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए दुर्ग क्षेत्र की टीम को 2-0 से करारी  शिकस्त दी। मैच के पहले सेट में दोनो टीमो ने आक्रमक खेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पहले ही सेट में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बनाकर मेहमान टीम बिलासपुर पर दबाव बनाया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच कोरबा पूर्व और बिलासपुर क्षेत्र के बीच खेला गया, जिसमें कोरबा पूर्व ने शानदार प्रदर्षन करते हुए बिलासपुर क्षेत्र को 2-0 से पराजित किया। तीसरा मैच कोरबा वेस्ट एवं मड़वा प्रोजेक्ट के बीच खेला गया जिसमें कोरबा वेस्ट ने 2-0 मैच को जीता। चौथा मैच रायपुर क्षेत्र और जगदलपुर क्षेत्र के मध्य खेला गया, जिसमें रायपुर क्षेत्र की टीम 2-0 से विजयी रहा। पांचवा मुकाबला अंबिकापुर क्षेत्र और कोरबा ईस्ट के बीच खेला गया इस मैच में कोरबा ईस्ट की टीम 2-0 से जीती। विदित हो कि पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 25-25 पॉइंट के तीन सेटों में किया जा रहा है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision