August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी के 3 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    • doing of business

    वैसे तो पदम सिंह कोठारी राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए थे लेकिन राजनांदगांव जिला के विभाजन के पश्चात वर्तमान में राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई एवं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी तीनों जिले का जिला अध्यक्ष का पद संभाल रहे है। पदम सिंह कोठारी ने सफलतापूर्वक अपने 3 वर्ष में कांग्रेस को और अधिक मजबूती देने का कार्य किया है। कोठारी जी ने पूरे जिले भर में सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं का मन जीत लिया है। जिसके कारण जिले भर के कार्यकर्ता संगठन से सक्रियता के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही साथ कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठ के साथ बेहतर तालमेल बनाकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम पदम सिंह कोठारी ने किया है। जिसका परिणाम रहा जिले के अंदर होने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिली है। यह सफलता निश्चित रूप से उनकी कार्यकुशलता और मेहनत को साबित करती है। कोठारी जी के नेतृत्व में पूरे 3 साल जिला कांग्रेस कमेटी बिना किसी मतभेद के चल रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के 3 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर जिले भर के सभी विधायक, राजनांदगांव, खैरागढ- गंडई-छुईखदान, मोहला- मानपुर-चौकी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनो, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला ब्लॉक अध्यक्ष व जिला ब्लॉक पदाधिकारियों, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जिला, जनपद, ग्राम पंचायत के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्यों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। कोठारी जी से मिलने के लिए उनके निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं का ताता भी लगा रहा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision