
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कवर्धा / शौर्यपथ / मंत्री मोहम्मद अकबर के मंशानुरूप व जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए बरसात आने के पहले से ही जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर डोर टू डोर सर्वे कराया गया। इसके पश्चात चिन्हांकित पहुच विहीन ग्रामों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।
इस सम्बंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक सरलता से पहुचाने के उद्देश्यों से लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में जिले के लोहारा विकासखण्ड के 5, पंडरिया के 14 और बोड़ला के 21 चिन्हांकित पहुँचविहीन ग्रामों में स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ मुखर्जी ने बताया कि अब तक बोड़ला के 21 में से 11, लोहारा के 5 में से 2 और पंडरिया के 14 में से 2 ग्रामों में शिविर सम्पन्न हो चुके हैं। इन ग्रामों में जनरल वायरल फीवर और सामान्य बीमारियों के प्रकरण मिले हैं जिन्हें काउंसलिंग कर दवाइयां दे दी गई हैं।
लगातार जारी रहेगा शिविर
सीएमएचओ डॉ मुखर्जी ने बताया कि उक्त चिन्हांकित ग्रामों में स्वास्थ्य दल द्वारा शिविर लगाकर अनवरत सेवा मुहैया कराई जाएगी। सर्पदंश, डायरिया, उल्टी-दस्त, वायरल फीवर, टाइफाइड आदि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है व खानपान एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरतने की समझाइश भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 0 से 5 साल के बालक बालिकाओं समेत समस्त महिला वर्ग का हीमोग्लोबिन जांच कर कम एचबी आने पर आयरन व मल्टीविमिन आदि समेत आवश्यक सप्लीमेंट भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। लोगों को बांटे गए मच्छरदानी की उपयोगिता की भी टीम सुनिश्चित कर रही है व मलेरिया जांच भी किया जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
