
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जगदलपुर / शौर्यपथ /
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज शहर के लालबाग मैदान स्थित झीरम मेमोरियल शहीद स्मारक में नगर पालिका निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के आला अधिकारियों सहित उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम श्री दिनेश नाग एवं उपस्थित लोगों ने पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया।
इस असवर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षों की महत्व की जानकारी देते हुए वृक्ष लगाकर उनके सुरक्षा के उपाय भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता नितांत आवश्यक है, जो हमे वृक्षों से प्राप्त होती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण व संवर्धन करें। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि मनुष्य सहित समुचे जीव जगत की रक्षा के लिए शुद्ध पर्यावरण एवं पेड़, पौंधों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगा देने भर से हमारे कर्तव्यों की ईतिश्री नहीं हो जाती वरन हम सभी को पेड़ों की रक्षा की दायित्व भी उठाना होगा। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़, पौंधों की महत्व की जानकारी देते हुए सभी लोंगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनके सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने उपस्थित लोंगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग आदि के खतरों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सुरक्षा के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस असवर पर शिक्षा विभाग के द्वारा शहर के स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित आकर्षक एवं सुन्दर चित्र बनाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उपस्थित लोगों को पौंधा भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
