Google Analytics —— Meta Pixel
May 06, 2026
Hindi Hindi

*3 शातिर चोरो के कब्जे से 7 नग मोटरसाइकिल पुलिस ने किया जप्त।*

  • rounak group

*थाना चिल्पी एवं बोड़ला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

*अलग-अलग क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को देते थे अंजाम।*

*आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला कीमती 1,20,000/-रूपये पुलिस ने किया बरामद।* 

 

  कवर्धा । शौर्यपथ । कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के मार्गदर्शन पर चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना चिल्पी एवं थाना बोड़ला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये तीन आरोपी 01. विक्रम दास उर्फ मिट्ठन पनरिया पिता स्व. सुन्दर दास पनरिया साकिन ग्राम चिल्पी थाना चिल्पी जिला कबीरधाम, 02. संदीप उर्फ बाबुल धारवैया पिता डिलन दास धारवैया साकिन ग्राम चिल्पी थाना चिल्पी जिला कबीरधाम, 03. नरोत्तम विश्वकर्मा पिता रामभरोस विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष साकिन दोनासागर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 07 अलग-अलग कंपनियों चोरी किये हुये मोटर सायकल को ग्राम दोनासागर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर से बरामद किया गया है। जिसकी कुल कीमत 1,20,000/-रूपये को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी चिल्पी, थाना प्रभारी बोड़ला एवं दोनो थाना के स्टाप के साथ-साथ सायबर सेल का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)