Google Analytics —— Meta Pixel
April 29, 2026
Hindi Hindi

जिले में अब तक पांच लाख से अधिक लोगों का हुआ सर्वे

  • rounak group

अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का

धमतरी /शौर्यपथ/

प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की गिनती प्रदेश सहित जिले में एक सितंबर से की जा रही है, जो कि आगामी 15 जनवरी 2022 तक चलेगी। इसके तहत जिले में कुल पांच लाख 49 हजार 230 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जाना है। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच लाख 15 हजार 295 और सामान्य वर्ग के 33 हजार 935 व्यक्ति शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक पांच लाख दो हजार 210 (91.44%) लोगों का सर्वे हुआ है। इनमें जनपद पंचायत धमतरी में एक लाख 33 हजार 408 (96.73%), कुरूद में एक लाख 59 हजार 306 (94.70%), मगरलोड में 76 हजार 485 (91.82%) और जनपद पंचायत नगरी में 41 हजार 920 (80.60%) सर्वे शामिल है। 

इसी तरह नगर पंचायत आमदी में छः हजार 420 (97.32%), मगरलोड में चार हजार 958 (96.70%), नगर पंचायत भखारा में छः हजार 830 (95.82%), नगर पंचायत कुरूद में नौ हजार 434 (88.90%), नगर पंचायत नगरी में छः हजार 989 (87.68%) और नगरपालिक निगम धमतरी में 56 हजार 460 (80.26%) लोगों का सर्वे किया गया है। कलेक्टर  पी.एस.एल्मा ने आगामी 15 जनवरी 2022 तक सभी पात्र लोगों का सर्वे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)