August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु 27 नवम्बर को आयोजित कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण

    • doing of business

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु 27 नवम्बर को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस महा अभियान की सफलता के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 288 केंद्र बनाये गये है। जिसमें मुंगेली विकास खण्ड में 115, विकास खण्ड लोरमी में 110 एवं विकासखण्ड पथरिया में 63 केंद्र शामिल है। इन केंद्रों में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को  निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। इस हेतु जिले में 01 लाख 70 हजार कोविशील्ड एवं 21 हजार को-वैक्सीन का डोज उपलब्ध है। कलेक्टर श्री वसंत ने बताया कि उपलब्ध वैक्सीन को जिले के सभी तीनों विकास खण्डो के वैक्सीन वितरण केंद्र को उपलब्ध करा दी गई है। कोविड-19 टीकाकरण महाभियान के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कार्य के लिए 50 जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होने कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 टीके की पहली डोज नहीं ली है या जिनकी दूसरी डोज लंबित है। उनसे कोविड-19 का शत-प्रतिशत टीका लगवाकर महाभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।  कलेक्टर श्री वसंत ने समस्त जनप्रतिनिधियों यथा सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, पार्षदगण एवं आम नागरिकों से भी टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision