
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं. चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम के तहत थाना प्रभारी गैंदाटोला उप निरीक्षक अमृत साहू के निर्देश पर 17 अक्टूबर 2021 हमराह सउनि सत्तुलाल कंवर, आरक्षक के मुखबीर सूचना पर ग्राम मासुल पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही किया। बंजारी की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49-बीएन 4596 से एक व्यक्ति आये जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम लेखराज साहू पिता स्व. भुवनलाल साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम बेलरगोंदी थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताये, जो एक पीले रंग के सीमेंट बोरी में 55 पौवा देशी दारू विलिका ट ब्रांड संत्री महाराष्ट्र निर्मित प्रत्येक 180 एमएल भरी हुई शीलबंद जुमला 9.900 बल्क लीटर कीमती 3300 रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक एमएच 49-बीएन 4596 कीमती 1,00,000 रूपये कुल जुमला कीमती 1,03,300 रूपये उक्त शराब एवं मोटर सायकिल को समक्ष गवाहान के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 83/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। प्रकरण अजमानीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही पर थाना गैंदाटोला स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
