Google Analytics —— Meta Pixel
April 24, 2026
Hindi Hindi

महात्मा गांधी एवं श्री लालबहादुर शास्त्री जयंती पर स्काउट-गाईड द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन

  • rounak group

राजनांदगांव । शौर्यपथ । आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्काउट-गाईड द्वारा विकासखंड डोंगरगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राजीव युवा मितान क्लब ग्रामीण खेलकूद, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखंड स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं राज्य पुरस्कार 2020 प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पित कर सर्वधर्म प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने महापुरूषों के जीवन परिचय, जीवन संघर्ष, अहिंसा मार्ग जय जवान जय किसान पर अपने विचार व्यक्त कर बच्चों को महापुरूषों को आदर्श बनाने कहा। साथ ही राज्य पुरस्कार उपलब्धि पर सराहना कर स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउटर गाइडर का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान विकासखण्ड मोहला के कब बुलबुल शालाओं में भी सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। विकासखण्ड राजनांदगांव के हाई एवं हायर विद्यालय पदुमतरा, बोरी, स्टेशन मुढ़ीपार, भानपुरी, सुरगी, मासूल, हरडुवा, अंजोरा, रानीतराई, रेंगाकठेरा, मुरमुंडा तथा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना में गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर चरित्र संगोष्ठी, जीवन परिचय, स्वच्छता, गौठान भ्रमण एवं खेत निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)