
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल /शौर्यपथ /इंग्लैंड पर दूसरे टी20 में 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह पाकिस्तान के सबसे सफल T20I कप्तान बनने के साथ सबसे अधिक इंटरनेशल शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। कराची में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को पाकिस्तान ने 3 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था। बाबर आजम ने इस दौरान 66 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 110 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए।
बतौर कप्तान बाबर आजम की यह T20I क्रिकेट में 30वीं जीत है और वह पाकिस्तान को सबसे अधिक T20I मैच जीताने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के नाम था जिनकी अगुवाई में टीम ने 29 मैच जीते थे। बाबर आजम ने अभी तक कुल 49T20I मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है जिसमें 14 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
पाकिस्तान को सबसे अधिक T20I मैच जीताने वाले कप्तान-
बाबर आजम - 30*
सरफराज अहमद - 29
शाहिद अफरीदी - 19
मोहम्मद हफीज - 18
शोएब मलिक - 13
वहीं बाबर आजम बौतर कप्तान पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए यह उनका 10वां शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंजमाम उल हक के नाम था जिन्होंने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में 9 शतक जड़े थे, वहीं उनके पीछे मिस्बाह उल हक 8 शतक के साथ मौजूद हैं।
खेल /शौर्यपथ /जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के रहते हुए टीम इंडिया को कभी डेथ बॉलर की कमी नहीं खली, लेकिन एशिया कप 2022 से टीम इंडिया की यह कमजोरी जगजाहिर हो चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में भारतीय टीम की इस कमी को पूरा करने के लिए क्या किया जाना चाहिए, इस पर जल्द ही फैसला लेने की जरूरत है। बात सिर्फ एक-दो मैचों की नहीं है, डेथ बॉलिंग को लेकर एक ऐसा आंकड़ा है, जो सच में इंडियन फैन्स के लिए डराने वाला है।
टी20 इंटरनेशनल में आखिरी चार ओवरों में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट (कम से कम 20 ओवर) में जो दो नाम सबसे पहले आते हैं, वे दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड का हिस्सा हैं। हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार डेथ बॉलर के रूप में अच्छा विकल्प नहीं हैं। शमी टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा तो हैं, लेकिन वह स्टैंड बाय खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं।
शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको टीम से बाहर बैठना पड़ा और उनकी जगह उमेश यादव को पहला मैच खेलना पड़ा और उनकी जमकर धुनाई भी हुई। जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम इंडिया की टेंशन कम तो होती है, लेकिन दूसरे छोर के लिए शमी से बेहतर फिलहाल उनका कोई जोड़ीदार नजर नहीं आ रहा है।
खेल /शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के सीजन से कोविड-19 से पहले के अपने मूल प्रारूप में वापसी करेगा, जिसमें टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलती थीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बारे में बोर्ड से मान्यता प्राप्त इकाइयों को सूचित करा दिया है। साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण आईपीएल कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया। वर्ष 2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था।
साल 2021 में इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन चार स्थानों दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में किया गया। लेकिन अब महामारी कंट्रोल में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने फॉर्मेट में खेली जाएगी। गांगुली ने राज्य इकाइयों को भेजे गए संदेश में कहा, 'आईपीएल को अगले साल से घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलने के फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। सभी 10 टीमें अपने घरेलू मैच अपने तय स्थल पर खेलेंगी।'
बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार अपना पूर्ण घरेलू सीजन का आयोजन कर रहा है जिसमें टीमें घरेलू और विरोधी टीम के मैदान के पुराने फॉर्मेट में खेल रही हैं। बीसीसीआई इसके अलावा अगले साल के शुरू में बहु प्रतीक्षित महिला आईपीएल का आयोजन करने की भी योजना बना रहा है। पीटीआई ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि महिला आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद मार्च में किया जा सकता है। गांगुली ने 20 सितंबर को भेजे गए संदेश में कहा, 'बीसीसीआई अभी बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है। इसका पहला सीजन अगले साल के शुरू में आयोजित किया जा सकता है।'
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अक्टूबर 2022 में प्रस्तावित अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं तथा बीएसपी क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर में आगामी 25 सितंबर को प्रात: 9 बजे से बीएसपी अंडर-14 टीम के चयन हेतु चयन स्पर्धा आयोजित की जा रही है।
भिलाई परीधि के वार्ड/नॉन वार्ड युवा (बालक) खिलाड़ी जिनका जन्म छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के नियमानुसार 01 सितंबर, 2008 से 31 अगस्त, 2010 के बीच हुआ हो, वे ही चयन स्पर्धा में भाग लेने के पात्र होंगे। पात्र प्रतिभागियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र के साथ पिछले 03 साल के परीक्षा की अंक सूची की मूल व छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। प्रतिभागी 25 सितंबर, को प्रात: 9 बजे उपरोक्त मैदान में चयनकर्ताओं के पास अपना नाम दर्ज करा सकते है। इस चयन स्पर्धा के चयनकर्ता है देवेश बनर्जी, उत्तम डे, परमजीत सिंह। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी सहायक प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) अभिजीत भौमिक रहेंगे।
खेल /शौर्यपथ /पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी जब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ट्रोल करने पहुंचीं, तो इंडियन क्रिकेट फैन्स ने उनको ऐसा सबक सिखाया, जो उन्हें काफी दिनों तक याद रहेगा। दरअसल मंगलवार (20 सितंबर) से इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा और ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा शुरू हुआ है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट से हार झेलनी पड़ी, तो वहीं पाकिस्तान को इंग्लैंड ने छह विकेट से धोया। भारत के लिए इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 30 गेंद पर नॉटआउट 71 रनों की पारी खेली थी। मैच के बाद हार्दिक ने एक ट्वीट किया और इसी ट्वीट पर उन्हें ट्रोल करने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर पहुंच गईं।
हार्दिक ने इस मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हम सीखेंगे, हम बेहतर होंगे, हमारे सभी फैन्स को साथ देने के लिए शुक्रिया।' इस पर सहर ने जवाब में लिखा, 'प्लीज पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच 23 अक्टूबर को हार जाना इससे तुम्हें और सीखने को मिलेगा।'
फिर क्या था, इसके बाद इंडियन फैन्स ने सहर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैन्स ने कहा पहले अपनी टीम की हालत देखो, उसे भी इंग्लैंड ने हराया है। एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'घर संभालो बीबी, पड़ोसियों के मसले तो चलते रहेंगे।' इंग्लैंड को पाकिस्तान में सात मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है।
खेल /शौर्यपथ /भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शतक के सूखे को खत्म किया। कोहली के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1020 दिन बाद शतक निकला जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेली। यह विराट कोहली के करियर का 71वां शतक था। कोहली के बल्ले से यह शतक बतौर ओपनर निकला था क्योंकि उस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोहली को आगामी मैचों में भी ओपनिंग करनी चाहिए? इस सवाल पर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने राय दी है।
बतौर ओपनर कोहली ने टी2- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 57.14 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161.29 का रहा है। यही वजह है कि क्रिकेट के गलियारों में कोहली के बतौर ओपनर खेलनी की बातें हो रही है।
जब यह सवाल पोंटिंग से किया गया तो उन्होंने आईसीसी से कहा 'हम यह सवाल पूछते आ रहे हैं और मुझे यकीन है कि भारतीय चयनकर्ता भी यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इससे विराट को बल्लेबाजी में 100 रन बनाने के बारे में जितना हमने सोचा था, उससे कहीं अधिक समस्या पैदा होती है? विश्व कप में जाने के लिए अब हम क्या करने जा रहे हैं?'
उन्होंने आगे कहा 'तो कुछ अन्य सवाल हैं जो शायद उस शानदार शतक के बाद उठाए गए हैं। उसने खुद इस शतक के बाद कहा था कि वह हैरान है कि उसका वापस पहला शतक इस फॉर्मेट में आएगा।। उन्होंने सोचा कि कुछ वर्षों में अपना पहला शतक बनाने के लिए यह आखिरी विकल्प होगा।'
खेल /शौर्यपथ /यूएई में आयोजित हुए एशिया कप 2022 भारत की उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया। टीम को टूर्नामेंट के दूसरे राउंड से ही बाहर होना पड़ा और कई खिलाड़ियों की फॉर्म भी चिंता का विषय रही। हालांकि टीम के लिए एक अच्छी खबर ये रही है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो चुकी है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने रोहित शर्मा और केएल राहुल को अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म खोजने की चेतावनी दी है, नहीं तो टी20 विश्व कप 2022 में परिणाम बहुत अलग नहीं होंगे।
दानिश कनेरिया ने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अब जबकि विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल को ज्यादा रन बनाने होंगे। नहीं तो वर्ल्ड कप का अभियान भी एशिया कप की तरह होगा।''
एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट का शतक भारत के लिए काफी पॉजिटिव रहा है। अर्शदीप सिंह ने भी कई मौकों पर अच्छी गेंदबाजी करके अपना दमखम दिखाया है।
एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और पिछले कुछ मौकों पर बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया है। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड एशिया कप जैसी ही है। हालांकि कनेरिया का मानना है कि उमरान मलिक को टीम में मौका मिलना चाहिए थे, चाहे तो रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर ही।
कनेरिया ने कहा, ''भारत को स्टैडबाई के रूप में उमरान मलिक को रखना चाहिए। जिससे भारतीय बल्लेबाज को एक ऐसे गेंदबाज के खिलाफ खेलने का मौका मिले, जो लगातार तेज गेंदबाजी करने में सक्षम हो।''
खेल /शौर्यपथ / भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार 13 सितंबर 2022 को ट्विटर पर एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम की है। विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन के पार हो गई है। भारत में अब उनका तीसरा सबसे बड़ा ट्विटर अकाउंट हो गया है, जिस पर 50 या 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली से ज्यादा किसी भारतीय ट्विटर अकाउंट पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हैं। पीएमओ के अकाउंट पर 50.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री देश के पहले ऐसे ट्विटर अकाउंट होल्डर हैं, जिनके फॉलोवर्स की संख्या 82.3 मिलियन से ज्यादा है।
ट्विटर पर विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। उनके ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 37.8 मिलियन है। इनके अलावा कोई और क्रिकेटर ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले टॉप 100 की लिस्ट में शामिल नहीं है। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया में ट्विटर पर भारत का एकतरफा जलवा है।
खेल /शौर्यपथ / यूएई में आयोजित हुए एशिया कप के 15वें सीजन का समापन रविवार 11 सितंबर की रात को हो गया। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें श्रीलंका की टीम ने बाजी मारी। इस खिताबी जीत के बाद श्रीलंका की टीम को कितनी इनामी राशि मिली और उपविजेता टीम पाकिस्तान को कितनी रकम मिली, ये बात आप जान लीजिए।
भले ही ये टूर्नामेंट यूएई में खेला गया हो, लेकि इसकी मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास थी। यहां तक कि जिस टीम को टूर्नामेंट से पहले एक प्रतिशत भी खिताब की दावेदार नहीं माना जा रहा था, लेकिन असल में खिताब इसी टीम ने जीता। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहे श्रीलंका के लिए देश की टीम ने खुशियां लाने का काम किया। इसके अलावा टीम को मोटा इनाम भी मिला।
दरअसल, एशिया कप 2022 की विजेता बनने पर श्रीलंकाई टीम को लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये मिले। श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका को बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 1.5 लाख डॉलर का चेक सौंपा। वहीं, खिताबी मैच में हार झेलने वाली टीम यानी पाकिस्तान को करीब 60 लाख रुपये (75 हजार डॉलर) प्राइज मनी के रूप में एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी की तरफ से मिले।
टीम ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में और फाइनल में कमाल करने वाले खिलाडियों पर भी पैसों की बारिश हुई है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को करीब 12 लाख रूपये (15 हजार डॉलर) का चेक मिला। इसके अलावा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भानुका राजपक्षे को करीब 4 लाख रुपये (5 हजार डॉलर) इनाम के तौर पर मिले।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
