August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    स्पोर्ट्स

    स्पोर्ट्स (415)

    पॉवर कंपनी में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

        रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता के पहले दिन टीम मुकाबले हुए। टीम स्पर्धा में रायपुर रीजन और कोरबा पश्चिम ने अपने - अपने मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
       प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कार्यपालक निदेशक जे एस नेताम तथा रायपुर केन्द्रीय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष के एस मनोठिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा सचिव आर के बंछोर एवं रायपुर क्षेत्र के क्रीड़ा सचिव विनय चंद्राकर समेत प्रदेश भर से आए खिलाड़ी मौजूद थे।    
      लॉन टेनिस प्रतियोगिता प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि 19 से 21 दिसंबर तक युनियन क्लब रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की 7 क्षेत्रीय टीमों रायपुर रीजन, रायपुर सेंट्रल, बिलासपुर रीजन ,दुर्ग रीजन ,राजनांदगांव रीजन, कोरबा पूर्व और कोरबा पश्चिम के 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन टीम युगल स्पर्धा हुई। दूसरे दिन टीम स्पर्धा के फाइनल के साथ ही ओपन एकल तथा युगल  स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन युगल एवं एकल के फानल मैच खेले जाएंगे।
     पहले दिन खेले गए नॉक ऑउट मैचों में कोरबा पश्चिम ने कोरबा पूर्व को 3-0 से, रायपुर सेंट्रल ने बिलासपुर रीजन को 3-1 से, दुर्ग रीजन ने राजनांदगांव रीजन को 3-1 से हराकर सेमी फाइनल में  जगह बनाई। जबकि पूर्व विजेता रायपुर रीजन को  पूर्व विजेता टीम होने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह प्रदान की गई। पहले सेमीफाइनल में कोरबा पश्चिम ने रायपुर सेंट्रल को 3-0 से हराया वहीं दूसरे सेमीफाइनल रायपुर रीजन ने दुर्ग रीजन को 3-1 से हराया ।

    खेल /शौर्यपथ /भारत को अगले दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है और इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली में कोच राहुल द्रविड़, भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की बैठक हुई और उसके बाद टीम का ऐलान किया गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जहां सफेद गेंद की सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में टी20 टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं जबकि वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है. वनडे टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई है.
    विराट कोहली और रोहित शर्मा विश्व कप से पहले और उसके बाद लगातार खेलते आ रहे हैं ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों ने आराम की मांग की है, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में मौका नहीं मिला है क्योंकि तेज गेंदबाज का ईलाज चल रहा है.
    हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और जबकि रोहित शर्मा ने टी20 सीरीज के लिए आराम मांगा है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी गई है. सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भी टीम की अगुवाई कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो टीम टी20 सीरीज खेल रही है, लगभग वही खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं. हालांकि, जडेजा और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है.
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है. टीम में संजू सैमसन को मौका मिला है. इसके अलावा रजत पाटिदार को भी मौका दिया गया है. वहीं साई सुदर्शन को भी मौका मिला है. टीम में यजुवेंद्र चहल और रिंकू सिंह का भी नाम है.
    टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी कर रहे है. टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है इसके अलावा अजिंक्य रहाणे और पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है.टेस्ट में जायसवाल को मौका दिया गया है. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ भी जगह बनाने में सफल हुए हैं. मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं यह इस पर तय करेगा कि वो फिट है या नहीं.
    भारत vs साउथ अफ्रीका पूरा शेड्यूल
    T20 सीरीज
    भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला टी20, 10 दिसंबर, डर्बन
    भारत Vs साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20, 12 दिसंबर, जीकेबरहा
    भारत Vs साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20, 14 दिसंबर, जोहान्सबर्ग
    ODI सीरीज शेड्यूल
    भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला वनडे, 17 दिसंबर, जोहान्सबर्ग
    भारत Vs साउथ अफ्रीका, दूसरा वनडे, 19 दिसंबर, जीकेबरहा
    भारत Vs साउथ अफ्रीका, तीसरा वनडे, 21 दिसंबर, पार्ल
    टेस्ट सीरीज शेड्यूल
    भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट, 26 दिसंबर, सेंचुरियन
    भारत VS साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट, 3 जनवरी, केप टाउन
    भारतीय टीम इस प्रकार हैं:
    टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर.
    वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर.
    टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.

     दुर्ग / शौर्यपथ / वल्र्ड बेस्ट जिम्नास्टिक्स द्वारा एक दिवसीय तृतीय इंटर डब्लू .बी. जी .जिम्नास्टिक प्रतियोगिता बालक- बालिका अंडर 10,14 एवं 19 वर्ष ने बी .एम .जी जिम्नास्टिक्स हॉल,सेक्टर-6, भिलाई मे गत 27 नवंबर को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिताम में कुल 75 प्रतिभागियो ने छ: विभिन्न दलो के नाम से प्रतिनिधित्व किया एवं सभी खिलाड़ी ने अपना बेहतर एवं उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिया जिसमें टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान टीम चैलेंजर, द्वितीय टीम रेंजर -रोवर और तृतीय स्थान टीम वारियर  ने हासिल किया। साथ ही आल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट के रूप में अंडर -10 बालक-सुशिल
    मेहता,बालिका-आरुषि, अंडर-14 जी .एल्विन एवं नायशदा और सीनियर ग्रुप में एन .युवराज रेड्डी और वर्षा शर्मा और रिदमीक में प्राची वर्मा रहे।
    इस प्रतियोगिता के संचालक ऑफिसियल के रुप में टेक्निकल नयन सोनी थे.वहीं कोच पूनम चन्द्राकर , प्रतियोगिता निर्देशक अमन साव, विवेक वर्मा एवं चंद्रदीप भारती और सुजल जयसवाल कोच थे । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बी .एम.जी के अध्यक्ष एम.एस.रघुकुमार विशेष
    अतिथि सुरेश सोनी वी पवन कुमार एवं राजेश कुर्रे ने सभी विजेताओं,प्रतिभागियों और समस्त पालकों को बधाई एवं शुभकामनाये दी और मुख्य अतिथि एम .एस .रघुकुमार ने बच्चो को खेल से जुड़े रहने और खेलो के महत्त्व को बताते हुए प्रेरणादायी भाषण देते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाये दी प्रतियोगिता में उपस्थित सभी अतिथियों ,पालकों एवं खिलाडिय़ों को कोच विवेक वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मण गुरुंग ने किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / NIS वॉलीबॉल कोच और अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी विनोद नायर को 26 से 29 सितंबर 2023 तक विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाली स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड इंटर स्टील वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए पर्यवेक्षक/मुख्य रेफरी के रूप में नामित किया गया है। वैसे तो विनोद नायर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पिछले कई सालों से चीफ रेफरी की भूमिका निभाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें पर्यवेक्षक की भी जिम्मेदारी दी गई है l चार दिवसीय चैंपियनशिप में भिलाई स्टील प्लांट सहित कुल 11 से 12 टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। नगर सेवा विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन अनुभाग में  नियुक्त नायर ने 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं 7 अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का अनुभव है। विशाखापत्तनम प्रवास के दौरान पूरे भिलाई दुर्ग वॉलीबॉल परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।                

           दुर्ग / शौर्यपथ / आज जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिले के ग्राम पंचायत पुरई के शासकीय शाला के क्रिडा प्रांगण में आयाजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत वर्ष की भांति छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन किया गया है। जिसमें गिल्ली- डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़ (लंगरची), कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बीकूद , कुश्ती एवं रस्सीकूद एवं तीन आयु वर्ग में 0-18, 18-40 एवं 40+ से अधिक महिला/ पुरूष आयु वर्ग प्रतिभागी भाग लेगे विकासखण्ड धमधा, पाटन, दुर्ग एवं नगरीय क्लस्टर 384x4 =1536 खिलाडी एवं 150 आफिशियल भाग ले रहे हैं। जिसमें 12  सितंबर 2023 को -18 एवं 40+ से अधिक महिला /पुरूष एवं 13 सितंबर 2023 को 18-40 आयु वर्ग के महिला / पुरूष की प्रतियोगिताएं सम्पंन होगी । आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत, नगर पालिक निगम, खेल विभाग एवं अन्य विभागो सहित प्रेस मिड़िया सहयोग रहा।
          आयोजन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अध्यक्ष जनपद पंचायत देवेन्द्र देशमुख, क्रिडा अधिकारी विलियम लकड़ा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

     खेल /शौर्यपथ /रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर  ने अपने सपोर्ट स्टॉफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पिछले चार सीजन में माइक हेनस के मार्गदर्शन में खिताब जीतने में नाकाम रही RCB ने अब जिंबाब्वे के पूर्व दिग्गज एंडी फ्लॉवर को टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. फ्लॉवर को तीन साल का अनुबंध दिया गया है. अब फ्लॉवर कप्तान फैफ डु प्लेसी के साथ मिलकर भविष्य का खाका तैयार करेंगे. फ्लॉवर टीम में भारत के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ की जगह लेंगे. बागंड़ की भी इसी भूमिका के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत चल रही है. वहीं, फ्रेंचाइजी नए डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन की भी नियुक्ति करेगी, जो माइक हेसन की जगह लेंगे और अगले कुछ महीनों में यह फैसला लिया जा सकता है.
        नए डॉयरेक्टर के विशेषज्ञ कोचों की नियुक्ती करने की उम्मीद है. और इसके साथ ही अभी तक RCB से जुड़े सहायक स्टॉफ जैसे एडम ग्रिफिथ्स (बॉलिंग कोच), एस श्रीराम (सहायक कोच) और मैलोलन रंगराजन (फील्डिं कोच) का भी जाना लगभग तय हो गया है.
          फ्लॉवर ने कहा कि मुझे हेसन और बांगड़ द्वारा किए गए कड़े  परिश्रम की जानकारी है और मैं इन दोनों का सम्मान करता हूं. मैं विशेषकर फैफ डु प्लेसी के साथ जुड़कर रोमांचित महसूस कर रहा हूं. पूर्व में भी हमने साथ-साथ काम किया है. और मैं फिर से उनके साथ काम करने की ओर निहार रहा हूं.
           इस सीजन तक फ्लॉवर लखनऊ सुपर जॉयंट्स के साथ हेड कोच के रूप में जुड़े हुए थे. फ्लॉवर के मार्गदर्शन में लखनऊ ने लगातार दो साल प्ले-ऑफ राउंड में जगह बनाई. जुलाई के महीने में लखनऊ ने फ्लॉवर की जगह जस्टिन लैंगर को हेड कोच नियुक्त किया था.

       खेल /शौर्यपथ / वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ईशान किशन ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाया और दूसरी पारी में 52 रन पर नाबाद रहे. बता दें कि भारत की दूसरी पारी में ईशान नंबर 4 पर विराट कोहली की जगह बल्लेबाजी करने आए थे. जब कोहली भारत की दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आ पाए तो फैन्स हैरान थे. ऐसे में अब खुद ईशान ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है और साथ ही किंग कोहली को मौका देने के लिए शुक्रिया कहा है. ईशान ने अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद कोहली को थैंक्यू कहा और कहा कि "उन्होंने मुझे नंबर 4 पर बैटिंग के लिए जाने को कहा, मैं विराट भाई को थैक्यू कहना चाहता हूं."
        भारतीय विकेटकीपर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "यह अर्धशतक वास्तव में विशेष था .. मैं जानता था कि टीम को मुझसे क्या चाहिए.. सभी ने मेरा समर्थन किया. विराट भाई ने मेरा समर्थन किया और मुझसे कहा, 'जाओ और अपना खेल खेलो..' आशा करते हैं कि हम कल खेल समाप्त कर देंगे. वह विराट भाई थे जिन्होंने पहल की और मुझसे कहा कि मुझे पहले बैटिंग के लिए जाना चाहिए.. वहां एक बाएं हाथ का गेंदबाज था जो गेंदबाजी कर रहा था.. यह टीम के लिए एक अच्छा कॉल था.. कभी-कभी आपको ये कॉल लेने की आवश्यकता होती है."
       ईशान किशन ने आगे कहा, " हमारी योजना थी कि हम बारिश के ब्रेक के बाद 10-12 ओवर और खेलेंगे और 70-80 रन बनाएंगे. हम 370-380 का लक्ष्य चाहते थे.."
    ईशान ने पंत को भी कहा थैंक्यू
       भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कोहील के अलावा पंत के लिए भी खास मैसेज दिया. किशन ने कहा कि, " मैं इससे पहले एनसीए में था.. पंत भी वहां थे. वह जानता है कि मैं कैसे खेलता हूं.. हम एक-दूसरे को अंडर-19 दिनों से जानते हैं."
    ईशान किशन को भरोसा, भारत जीतेगा टेस्ट मैच
       किशन ने  टेस्ट मैच के आखिरी दिन को लेकर कहा कि,  कल का खेल अच्छा होना चाहिए..हमें सही क्षेत्रों में गेंद डालने की जरूरत है और शुरुआती विकेट लेना काफी अहम है. वनडे और टी-20 टीम में शामिल होना मेरे सपनों में से एक था.. मैं बस पिच पर जाकर हर गेंद को हिट करना चाहता था..मैं ज्यादातर अपने माता-पिता का आभारी हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है."

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं
    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की उभरती युवा तैराक अल्योशा कुंजाम ने सौजन्य मुलाकात की। अल्योशा ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रथम बार आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में तैराकी की दो स्पर्धाओं में दो पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अल्योशा ने उन्हें अपनी इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जनजातीय खेल महोत्सव में 50 मीटर फ्री स्टाईल में सिल्वर मेडल और 100 मीटर फ्री स्टाईल में ब्रान्ज मेडल जीते हैं। मुख्यमंत्री ने अल्योशा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्योशा ने अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। अल्योशा कुंजाम राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर में 9 से 12 जून 2023 तक किया गया।

    खेल /शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया भर में सबसे आकर्षक टी20 क्रिकेट लीग है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) समर्थित फ्रेंचाइजी द्वारा अर्जित राजस्व और इसके प्रशंसकों की संख्या दोनों के संदर्भ में, दुनिया में कोई अन्य क्रिकेट लीग नहीं है जो आईपीएल को टक्कर दे सके. आईपीएल की लोकप्रियता और इसके राजस्व के साथ, यहां तक कि इसकी फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू में भी काफी वृद्धि हुई है लेकिन, किस फ्रैंचाइज़ी की ब्रांड वैल्यू सबसे अधिक है?
    हुलिहान लोकी द्वारा जारी एक रिपोर्ट में सभी 10 फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू का मूल्यांकन किया गया है. आश्चर्य की बात नहीं है, एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स है जो 212 मिलियन अमरीकी डालर के मूल्यांकन के साथ चार्ट में सबसे आगे है. इसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) -स्टारर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB Brand Value) (195 मिलियन अमरीकी डालर) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (MI Brand Value) (190 मिलियन अमरीकी डालर) है.
    फ्रेंचाइजी | ब्रांड वैल्यू 2022 ($ मिलियन में) | ब्रांड वैल्यू 2023 ($ मिलियन में) | वृद्धि
    सीएसके     | 146 | 212 | 45.2%
    आरसीबी    | 128 | 195 | 52.3%
    एमआई      | 141 | 190 | 34.8%
    केकेआर     | 122 | 181 | 48.4%
     डीसी         | 83 | 133 | 60.2%
    एसआरएच  | 81 | 128 | 58.02%
    आरआर      | 59 | 120 | 103.4%
    जीटी           | डाटा मौजूद नहीं हैं  | 120 | डाटा मौजूद नहीं हैं
    पीबीकेएस   | 63 | 90 | 42.85%
    एलएसजी    | डाटा मौजूद नहीं हैं  | 83 | डाटा मौजूद नहीं हैं
    लीग में संयुक्त रूप से सबसे सफल फ्रेंचाइजी सीएसके के पास यकीनन भारत में सबसे बड़ा प्रशंसक आधार है, जिसका श्रेय एमएस धोनी की लोकप्रियता को जाता है. जहां तक आरसीबी की बात है तो विराट कोहली टीम में सबसे ज्यादा प्रशंसक खींचने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं.
    "चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद को आईपीएल में एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में स्थापित किया है. शायद सबसे लगातार टीम, उन्होंने अब तक खेले गए 14 सीज़न में से 10 बार फाइनल में जगह बनाई है, पांच खिताब जीते हैं. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम की सफलता में एक बड़ा कारण रहे हैं, उन्होंने एक मजबूत ब्रांड पहचान बनाई है जो पूरे भारत में क्रिकेट प्रेमियों के साथ मेल खाती है. इन कारकों के कारण, सीएसके अपने प्रायोजकों से प्रीमियम हासिल करने में सक्षम है. 212.0 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ, साल-दर-साल 45.2% की वृद्धि के साथ ब्रांड रैंकिंग और बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू रैंकिंग दोनों सीएसके नंबर 1 स्थान पर है. रिपोर्ट में कहा गया है.

    "रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ब्रांड और एंटरप्राइज वैल्यू रैंकिंग के मामले में दूसरे स्थान पर है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 195.0 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो 2022 से 52.3% बढ़ रही है और मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ रही है. आरसीबी आईपीएल में सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसे अच्छी तरह से जाना जाता है इसका उत्साही प्रशंसक आधार और तेजतर्रार टीम की पहचान है. सीएसके के साथ, आरसीबी पूरे भारत में और सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय है, साल के दौरान बड़े पैमाने पर प्रशंसक जुड़ाव के कारण प्रशंसक अपनी टीम से जुड़े रहते हैं.

    विराट कोहली की उपस्थिति, शायद इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आरसीबी में एक अलग हिस्सा जोड़ता है. भावनात्मक स्तर पर प्रशंसकों के साथ जुड़ने की आरसीबी की क्षमता और एक मजबूत ब्रांड बनाने के उसके लगातार प्रयासों ने इसकी स्थायी लोकप्रियता में योगदान दिया है, जिसने मार्की प्रायोजकों को लाने में भी मदद की है. "रिपोर्ट में बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के संदर्भ में कहा गया है. रिपोर्ट में "एकल आधार पर आईपीएल की आय और नकदी पैदा करने की क्षमता" पर विचार करके इसकी मूल्यांकन के तरीके को बताया गया है. कुल मिलाकर, रिपोर्ट में इंडियन प्रीमियर लीग का मूल्य 15.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंका गया है.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision