February 11, 2026
Hindi Hindi
मनोरंजन

मनोरंजन (821)

   मनोरंजन /शौर्यपथ / "हम आपके हैं कौन में" में रेणुका शहाणे ने एक आइडल बहू और सलमान खान की भाभी का रोल किया था. इस फिल्म ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी. दिलचस्प बात यह है कि रेणुका की असल जिंदगी की कहानी उनके ऑनस्क्रीन किरदार से बिल्कुल अलग रही. असल में माता-पिता के तलाक के कारण उनका बचपन चैलेंजिंग रहा. जिससे उन्होंने लाइफ में कई परेशानियां देखीं.
      पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान, रेणुका शहाणे ने अपने बचपन के एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन चैलेंजेस के बारे में चर्चा की. उस वक्त वह वह केवल 8 साल की थीं जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ. नेटफ्लिक्स की फिल्म त्रिभंगा की प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के इस वक्त को याद किया. रेणुका शहाणे ने बताया कि वह सिर्फ 8 साल की थीं उन्हें तलाक का कॉन्सेप्ट भी समझ में नहीं आया था. उनके माता-पिता के तलाक का उनकी जिंदगी पर बहुत असर पड़ा. उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें अलगाव का अनुभव हुआ क्योंकि टूटे हुए परिवार से आने की वजह से दूसरे बच्चे उनके साथ खेलना पसंद नहीं करते थे.
      अपनी शुरुआती जिंदगी में मुश्किलों का सामना करने के बावजूद प्यार ने रेणुका शहाणे की लाइफ में एंट्री ले ही ली. उन्होंने मराठी थियेटर एक्टर विजय केनकरे से शादी की. दुर्भाग्य से उसकी पहली शादी टिक नहीं पाई जिससे उन्हें एक बार फिर सामाज के क्रिटिसिज्म और बातों का शिकार होना पड़ा. अपनी पहली शादी टूटने और उससे मिली चुनौतियों के बाद प्यार ने एक बार फिर उनके जीवन दस्तक दी. आशुतोष राणा के साथ उनकी केमिस्ट्री ऐसी जमी कि दोनों ने शादी कर ली.
    सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं' कौन में उनकी ऑनस्क्रीन इमेज सालों तक बनी रही और आज भी दर्शक उन्हें आइडल बहू और सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी के तौर पर याद करते हैं. अपने सफल एक्टिंग करियर के अलावा, रेणुका शहाणे ने डायरेक्शन में भी कदम रखा है. उन्होंने 2009 में मराठी फिल्म रीटा को डायरेक्ट किया. इस फिल्म को सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील ढंग से संभालने के लिए खूब तारीफ मिली.

  मनोरंजन /शौर्यपथ /शोले मूवी का एक एक किरदार और हर किरदार का सिग्नेचर डायलोग फैन्स आज भी नहीं भूल सके हैं. इस फिल्म का छोटा सा भी कैरेक्टर क्यों न हो, उसकी यादें आज भी तरोताजा हैं. फिर वो चाहें सांबा का किरदार हो, कुछ देर के लिए स्क्रीन पर दिखीं मौसी हो या फिर गोली से बचने के बाद हंसने वाला कालिया ही क्यों न हो. इसी फिल्म में ये बच्चा भी नजर आया था, जिसने फिल्म में ट्विस्ट लाने वाले बेहद अहम किरदार को अदा किया. फिल्म में इस बच्चे ने दोहरी भूमिका भी निभाई लेकिन फैन्स को आज तक उसका सिर्फ एक ही रोल याद है. इस तस्वीर को देखकर आपने पहचाना कि कौन है ये बच्चा.
शोले में डबल रोल
   आप ये जरूर सोचेंगे कि फिल्म में ऐसा कोई किरदार था ही नहीं जिसने डबल रोल किया हो. लेकिन ये बच्चा वाकई डबल रोल में था. अगर आप अब तक नहीं पहचाने तो हम बता दें कि ये बच्चा है सचिन पिलगांवकर जो शोले मूवी में अहमद के रोल में दिखा था, जिसका डाकू बेरहमी से कत्ल करते हैं. खुद सचिन पिलगांवकर एक रियलिटी शो में ये जानकारी दे चुके हैं कि फिल्म में वो डबल रोल में थे, जिसमें से एक कैमरे के आगे था और एक पर्दे के पीछे. अहमद का रोल करने वाले सचिन पिलगांवकर ने फिल्म में एडिटिंग का भी काम किया है. वो डायरेक्टर रमेश सिप्पी की कुर्सी के पीछे बैठकर इस विधा को गहराई से समझते थे और उसके बाद ये काम भी किया.
एक्ट्रेस को किया प्रपोज
   सचिन पिलगांवकर का नाम हिंदी और मराठी सिनेमा दोनों के लिए जाना माना है. वो मराठी सिनेमा के डायरेक्टर और प्रड्यूसर भी हैं. नवरी मिले नवरिआला में उन्होंने सुप्रिया को काम करने का मौका दिया. फिल्म के दौरान ही उन्हें सुप्रिया पसंद आने लगीं लेकिन प्रपोज किया फिल्म पूरी होने के बाद. सचिन पिलगांवकर को ये डर था कि सुप्रिया कहीं उन्हें इंकार कर फिल्म अधूरी ही न छोड़ दें. सुप्रिया ने तो सचिन पिलगांवकर का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया लेकिन उनके माता पिता नहीं माने. जब सचिन पिलगांवकर ने उन्हें यकीन दिलाया कि वो नदिया के पार में काम कर चुके हैं तब जाकर बात बनी.

   मनोरंजन /शौर्यपथ /महेश भट्ट की फिल्म सड़क का जब भी जिक्र आएगा एक ऐसी फिल्म की जरूर याद आएगी जो कसी हुई स्क्रिप्ट, दमदार आर्टिस्ट, शानदार एक्टिंग और बेमिसाल म्यूजिक से सजी हुई फिल्म थी. फिल्म में महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने जबरदस्त काम किया. जिनके साथ एक्टर थे संजय दत्त. फिल्म की कहानी को खास बनाने में संजय दत्त ने भी उम्दा एक्टिंग की थी. इन दोनों के अलावा सदाशिव अमरापुरकर के किरदार महारानी का भी कोई जवाब नहीं था. जिससे टकराने और अपने प्यार को बचाने के लिए संजय दत्त सिर पर कफन बांध कर निकल पड़ते हैं. लेकिन महेश भट्ट फिल्म के लीड हीरो के लिए किसी और को लेना चाहते थे. पर बात नहीं बन सकी.
संजू बाबा नहीं थे पहली पसंद
   जिस रोल को संजय दत्त ने अपनी मेहनत और एक्टिंग से इतना खास बनाया उसके लिए वो खुद पहली पसंद नहीं थे. इस रोल के लिए महेश भट्ट संजय दत्त की जगह जैकी श्रॉफ को कास्ट करना चाहते थे. उनका मानना था कि राम लखन, परिंदा और त्रिदेव जैसी फिल्मों के बाद जैकी श्रॉफ पूरे फॉर्म में थे. एक इंटरव्यू में खुद महेश भट्ट ने ये बात कही थी. यह वजह थी कि फिल्म का गाना हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते को मनहर उदास की आवाज में रिकॉर्ड भी करवा लिया गया था जो उन दिनों जैकी श्रॉफ की आवाज बन चुके थे. लेकिन दोनों के बीच बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और फिल्म में रवि का रोल संजय दत्त के हिस्से में चला गया.
महारानी से टकराया रवि
  इस फिल्म में रवि का किरदार निभा रहे संजय दत्त को महारानी बने सदाशिव अमरापुरकर से टकराना था. जो फिल्म में फ्लेश ट्रेडिंग के कारोबार की अहम कड़ी होता है और सबसे बड़ा विलेन भी. फिल्म की स्टोरी, एक्टिंग और म्यूजिक ने तो वाहवाही बटोरी भी सदाशिव अमरापुरकर का काम भी बहुत पसंद किया गया. जो महारानी के रोल में बेहद खतरनाक और प्रभावी साबित हुए. इसके कुछ सालों बाद बनी सड़क 2 में भी संजय दत्त नजर आए. जिसके लिए महेश भट्ट ने कहा कि उनके बिना सिक्वेल संभव नहीं था.

   मनोरंजन /शौर्यपथ / सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो आए दिन वायरल होती रहती है. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक एक्ट्रेस की बचपन की फोटो लेकर आए हैं, जो अपने टाइम की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं. इनके आगे करिश्मा, माधुरी और रवीना जैसी हीरोइन फेल थीं. क्या आप इस बच्ची को पहचान पाए? अगर नहीं तो बता दें कि फोटो में दिख रही बच्ची बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हैं. ममता कुलकर्णी अपने टाइम में बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री हुआ करती थीं. ममता को लोग उनके ग्लैमरस अंदाज के लिए भी पसंद करते थे.
ड्रग माफिया से की शादी
ममता कुलकर्णी ने वैसे तो खुद को फिल्मों से दूर कर लिया है, लेकिन उनके फैन्स उन्हें आज भी याद करते हैं. कहते हैं कि करियर को बीच में ही छोड़ कर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से ममता कुलकर्णी ने शादी कर ली थी और देश छोड़ दिया था. विक्की के कारण वह जांच के दायरे में भी आ गई थीं. इतना ही नहीं, बाद में एक्ट्रेस साध्वी भी बन गई थीं. बता दें कि ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मराठी परिवार में हुआ था. 1990 के दशक के दौरान वह सैफ अली खान के साथ आशिक आवारा, नाना पाटेकर की क्रांतिवीर, सलमान खान के साथ करण अर्जुन और अक्षय कुमार के साथ सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं.
ममता कुलकर्णी ने पत्रिका 'स्टारडस्ट' के एक अंक में अपने फोटोशूट से धमाल कर दिया था. उस दौर में भी वह काफी ग्लैमरस फोटोशूट कराने से नहीं कतराईं. ममता कुलकर्णी के बारे में कुछ ज्यादा खबर नहीं है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनका एक अकाउंट बना हुआ है, जिस पर उनके लेटेस्ट फोटोशूट और वीडियो शेयर किए जाते हैं. तो कैसी लगी ममता कुलकर्णी की ये बचपन की फोटो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

    मनोरंजन /शौर्यपथ /19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार तलपती की लियो रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. तभी तो साउथ में सबसे बड़ी ओपनिंग करते हुए फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं जवान की ही तरह बीते तीन दिनों में फिल्म की कमाई भी जबरदस्त देखने को मिली है. हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन में कमी है. लेकिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग कलेक्शन जारी है. वहीं 3 दिन में 150 करोड़ पार फिल्म की  कमाई हो चुकी है, जो गुड न्यूज से कम नहीं है फैंस के लिए. तो आइए आपको बताते हैं 3 दिनों में तलपती की लियो का कलेक्शन...
    बॉक्स ऑफिस सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन तलपति की लियो ने 40 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. वहीं तीन दिन की कमाई के बाद भारत में लियो का कलेक्शन 140.05 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 212.7 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर चुकी है, जो कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग है. इतना ही नहीं पहले दिन जबरदस्त ओवरसीज ओपनिंग करके पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं इसे देखकर कहा जा सकता है कि लियो शाहरुख खान की जवान से टक्कर लेने को तैयार है.
      पहले दिन की बात करें तो तमिल में 48.96 करोड़, तेलुगू में 12.9 करोड़, हिंदी में 2.8 करोड़ और कन्नड़ में 14 लाख का बिजनेस लियो ने किया है, जिसके बाद 64.8 करोड़ का कलेक्शन फिल्म को हाथ लगा था. जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 35.25 करोड़ की कमाई की, जिसमें तमिल में 29.04 करोड़, तेलुगू में 4.5 करोड़, हिंदी में 1.6 करोड़ और कन्नड़ में 11 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है.

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड में अपने टैलेंट खूबसूरती और बेबाकी के लिए जानी जाने जाने वालीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने पॉलिटिशयन राघव चड्ढा से राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की है. परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन होने के साथ साथ बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के बल पर एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं. ऐसा नहीं है कि उनको प्रियंका की कजिन होने के नाते हाथों हाथ फिल्में मिल गईं. फिल्मों के लिए उनको दूसरों की तरह काफी संघर्ष करना पड़ा.
इन्वेस्टमेंट बैंकर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर
     परिणीति ने ये कभी नहीं कहा कि वो हमेशा से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं. विदेश में परिणीति ने इनवेसमेंट बैंकर की जॉब की और वो वहां अच्छी तरह सैटल भी हो गई थीं. लेकिन 2009 में आई आर्थिक मंदी के चलते उनकी जॉब चली गई और उनको भारत लौटना पड़ा. यहां कई लोगों ने उनके उनके लुक और फिटनेस को देखकर बॉलीवुड में ट्राई करने की सलाह दी और तब परिणीति ने बॉलीवुड में करियर बनाने की सोची. 2011 में जब परिणीति फिल्मों के लिए कोशिश कर रही थीं तो उनको लेडीज वर्सेज रिकी बहल में एक रोल करने को मिला. ये रोल एक जॉली लेकिन इमोशनल लड़की का था. परिणीति इस रोल में काफी खूबसूरत और नैचुरल लगीं और उनके काम की काफी तारीफ भी हुई. इसके बाद जल्दी ही उनको फिल्म इश्कजादे में अर्जुन कपूर के अपोजिट लीड रोल मिल गया. इस रोल के बाद बॉलीवुड में उन्हें एक खास पहचान मिली.
डिप्रेशन में चली गईं थीं परिणीति
      दूसरे लोगों की तरह परिणीति के जीवन में भी मुश्किल भरा दौर आया. फाइनेंशियल क्राइसिस के साथ परिणीति को डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ा. 2014 में जब उनकी लगातार दो फिल्में फ्लॉप हुईं तो उनका मनोबल टूट सा गया. ये वो दौर था जब परिणीति ने अपने लिए एक घर भी खरीदा था. इसके साथ ही उनकी जिंदगी में बहुत बुरा दौर शुरू हो गया. एक तरफ कमाई के साधन बंद थे और दूसरी तरफ अकेलापन. वो समाज से पूरी तरह कट गईं और घर में ही बंद रहकर बस टीवी देखती रहती थीं. फिर उनके भाई ने साथ दिया और हिम्मत के बल पर परिणीति इस बुरे समय से बाहर निकल पाईं. इसके बाद उनकी जिंदगी में फिर सब कुछ सामान्य हुआ और परिणीति मुख्यधारा में लौट पाई. आज परिणीति एक हरफान मौला और खुश मिजाज एक्ट्रेस के रूप में सब की फेवरेट बन चुकी हैं.

    मनोरंजन /शौर्यपथ / हॉरर फिल्में यूं ही बहुत से लोगों की फेवरेट होती है और उसमें अगर कॉमेडी का तड़का लग जाए तो फिर सोने पर सुहागा हो जाए. बॉलीवुड में कई शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्में बनीं जो दर्शकों को खूब पसंद भी आईं. इन फिल्मों ने जबरदस्त कारोबार किया और इन्हें आज भी पसंद किया जाता है. आज हम कुछ ऐसी ही हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो पहले तो आपको खूब डराती हैं और फिर जमकर हंसाती भी हैं.
भूल भुलैया
      साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया जबरदस्त हिट रही. फिल्म में चंद्रमुखी ने लोगों को खूब डराया तो वहीं राजपाल यादव, परेश रावल और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं ने अपने किरदारों से खूब हंसाया.
स्त्री
     राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती है, हालांकि डर भी खूब लगता है. आखिर तक इस बात का सस्पेंस भी बना रहता है कि आखिर स्त्री यानी चुड़ैल है कौन.
गोलमाल अगेन
       रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन में भी भूतिया एंगल था, जिसने दर्शकों को डराते-डराते हंसाया और हंसाते-हंसाते खूब डराया भी. फिल्म में परिणीति चोपड़ा भूत रहती है, लेकिन आखिर में जाकर इसका पता चलता है.
भूतनाथ रिटर्न्स
       साल 2014 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ रिटर्न आपको डराती तो है ही हंसाती भी है. इस फिल्म में पॉलिटिकल सटायर के साथ कॉमेडी का मजा आप ले सकते हैं.
हैलो ब्रदर
       सलमान खान, अरबाज खान और रानी मुखर्जी की ये फिल्म दर्शकों को खूब हंसाती है. इन स्टार्स के साथ ही निंजा चाचा, हवलदार हटेला और इंस्पेक्टर जैसे किरदार आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देते हैं.
गो गोवा गॉन
       साल 2013 में रिलीज हुई सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास और पूजा गुप्ता की ये फिल्म दर्शकों को डराने के साथ हंसाने में सफल है. इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, जो गोवा जाकर फंस जाते हैं.
चमत्कार
     नसीरुद्दीन शाह, शाहरुख खान और उर्मिला मातोंडकर की ये फिल्म बेहद मजेदार है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भूत हैं, जो सिर्फ शाहरुख खान को नजर आते हैं.
भूत बंगला
    कॉमेडी किंग महमूद की लिखी और उनके ही निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी. महमूद, तनुजा और नजीर हुसैन की इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था.
हम तुम और घोस्ट
      अरशद वारसी और दिया मिर्जा की इस फिल्म में अरशद के किरदार को भूत नजर आते हैं और केवल वे ही इन भूतों की मुक्ति पाने में मदद कर सकते हैं.
नानू की जानू
     अभय देओल और पत्रलेखा स्टारर ये फिल्म आपको हंसाने में सफल है. फिल्म में अभय एक लैंड माफिया है, जिन्हें भूतों का सामना करना पड़ता है और फिर जो कुछ होता है, उसे देख हंसी नहीं रुकती.

  मनोरंजन /शौर्यपथ / क्या आपको डरावनी फिल्में पसंद हैं? हां तो दशहरा और वीकेंड हॉलीडेज की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते अगर आप ओटीटी पर कुछ ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 2023 की टॉप 10 हॉरर फिल्में, जो कि आईएडीबी की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं. इन ऑप्शन को देखने के बाद अगर आप यह जरुर कहेंगे कि डरना जरुरी है.
IMdb के इंस्टाग्राम पोस्ट में टॉप 10 हॉरर मूवीज 2023 की लिस्ट दी गई है, जिसमें पहला नंबर टॉक टू मी है, जिसे 7.2 स्टार मिले हैं. दूसरे नंबर पर सौ एक्स है, जिसमें 7.1 स्टार मिले हैं. तीसरे नंबर पर टोटली किलर है, जिसे 6.7 स्टार मिले हैं. चौथे नंबर पर एविल डेड राइज है, जिसे 6.6 स्टार मिले हैं. पांचवे नंबर पर स्क्रीम वीआई को 6.5 स्टार मिले हैं.
छठे नंबर पर एम3गन है, जिसे 6.4 मिले हैं. सातवें नंबर पर रेनफिल्ड है, जिसे 6.4 स्टार मिले हैं. आठवे नंबर पर नो वन विल सेव यू है, जिसे 6.3 स्टार दिया गया है. नौंवे नंबर पर नॉक एट द कैबिन है, जिसे 6.1 स्टार मिले हैं और दसवें नंबर पर द पॉप एक्सॉरसिस्ट है, जिसे 6.1 स्टार दिया गया है. इस लिस्ट को देखने के बाद फैंस ने अपनी अपनी फेवरेट फिल्मों के नाम कमेंट में शेयर किए हैं.

   मनोरंजन/शौर्यपथ / बॉलीवुड में तकदीर चमकनी होती है तो हुनर की चमक सरहद पार से बॉलीवुड तक पहुंच जाती है. ये तस्वीर भी ऐसी ही एक एक्ट्रेस की है, जिसकी हुस्न की खुशबू और हुनर की ताकत इन्हें बॉलीवुड तक ले आई. यहां पहला ही मौका बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम करने का मिला और रातों रात तकदीर चमक गई. पड़ोसी मुल्क की ये अदाकारा अपने देश में भी खासी फेमस हैं. अब करोड़ों की मालकिन हैं तो रानियों की तरह रहती हैं लेकिन कभी ऐसे दिन भी गुजारे जब दुकानों पर झाड़ू पोछा तक करना पड़ा.
ऐसे रहे संघर्ष भरे दिन
    अगर आप अब तक नहीं पहचाने कि खूबसूरती से लबरेज ये सूरत किसकी है तो हम बताते हैं. ये हैं पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं. माहिरा खान पाकिस्तान में जितनी फेमस हैं, उतना ही प्यार उन्हें हिंदुस्तान में भी मिला. शाहरुख खान की मूवी रईस में वो उनकी साहिबा बनी नजर आईं और अपने हसीन रुख से दर्शकों का दिल जीत लिया. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए माहिरा खान ने खूब संघर्ष भी किया है. फिल्मों में आने से पहले माहिरा खान कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने गई थीं. यहां अपने खर्च चलाने के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट में काम किया और Rite Aid में कैशियर से लेकर दुकान में झाड़ू पोंछे तक का काम किया है.
अब हैं करोड़ों की मालकिन
      माहिरा खान की गिनती पाकिस्तान की रईस और सक्सेसफुल एक्ट्रेस में होती है. जो छोटे से छोटे प्रोजेक्ट का भी लाखों में चार्ज करती हैं. माहिरा खान आलीशान बंगले सहित महंगी कारों की भी मालकिन हैं. फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा माहिरा खान M By Mahira Khan नाम से क्लोदिंग लाइन भी चलाती हैं. ये सब मिलाकर उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ रु. की बताई जाती है.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)