February 11, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35136)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5908)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

बोरी एवं भेड़ीकला हायर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक स्थिति का लिया जायजा

राजनांदगांव ।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा अद्र्धवार्षिक परीक्षा में अपेक्षाकृत कम परिणाम वाले राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल बोरी एवं भेड़ीकला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई की स्थिति, विषयों की समझ और परीक्षा तैयारी की जानकारी ली।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई कोई कठिन कार्य नहीं है। निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन और ध्यान केंद्रित करने से किसी भी विषय को आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे विषयों पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता है तथा पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्रों का नियमित अभ्यास करना अत्यंत लाभकारी होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। पढ़ाई के लिए आज अनेक विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें शिक्षक, पुस्तकें एवं ऑनलाइन माध्यम शामिल हैं। स्कूल से घर लौटने के बाद भी नियमित स्व-अध्ययन और अभ्यास को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है।

कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान कर विषयवार विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं और पुनरावृत्ति अभ्यास पर जोर दें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन से ही बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए विद्यार्थियों को अभी से गंभीरता से तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान डीएमसी सतीष ब्यौहारे, जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू, फैज मेमन सहित अन्य अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

स्टॉक व खाली बारदानों का कराया भौतिक सत्यापन

बालोद, 08 जनवरी 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नूतन कंवर ने आज जिला मुख्यालय स्थित गंगोत्री राइस मिल, बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान धान स्टॉक एवं खाली बारदानों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि राइस मिल संचालक द्वारा क्षमता के अनुरूप धान उठाव के लिए आवश्यक रिक्वेस्ट नहीं डाली गई थी। जहां मिल को 6666 क्विंटल धान के उठाव हेतु रिक्वेस्ट डाली जानी थी, वहां केवल 4380 क्विंटल की रिक्वेस्ट पाई गई।

इस पर एसडीएम श्री नूतन कंवर ने मिल संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए मौके पर ही 2280 क्विंटल धान के उठाव हेतु शेष रिक्वेस्ट डलवाई। उन्होंने भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर राइस मिल के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा राइस मिल के विद्युत कनेक्शन एवं बिजली बिल की समय पर अदायगी की भी जांच की गई।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी श्री संतोष कुमार, मंडी निरीक्षक श्री जितेन्द्र जुंगेले, राजस्व निरीक्षक श्री दयालु राम सागर, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री आर.के. कंवर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बालोद
धान खरीदी केंद्रों से समय पर धान उठाव सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा राइस मिलों की लगातार जांच की जा रही है।

इसी क्रम में आज एसडीएम श्री राम कुमार सोनकर ने राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों के साथ गुरूर विकासखंड स्थित खेम ट्रेडर्स यूनिट-वन, उसना राइस मिल (पुरूर) का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध धान एवं चावल का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में संचालित अरवा राइस मिल की भी जांच की गई।

साथ ही छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा राइस मिल के विद्युत कनेक्शन एवं बिजली बिल भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने राइस मिल संचालक को धान खरीदी केंद्रों से समय पर धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बालोद
जिला मुख्यालय बालोद के समीप ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जंबूरी का अवलोकन करने हेतु आने वाले नागरिकों को डे विजिटर पास जारी किया जाएगा। इसके लिए आगंतुकों को जंबूरी स्थल स्थित कंट्रोल रूम में अपना वैध पहचान पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। पहचान सत्यापन के पश्चात उन्हें डे विजिटर पास प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे जंबूरी स्थल में प्रवेश कर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर सकेंगे।

बिलासपुर ।
व्हीबी–जी राम जी योजना को लेकर गुरुवार को बिलासपुर में एक बार फिर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। यह वार्ता केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा आयोजित की गई, जिसमें पीआईसी के तत्वावधान में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना का पक्ष रखा गया। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व 7 जनवरी को स्थानीय विधायक द्वारा भी इसी विषय पर पत्रकार वार्ता की जा चुकी है।

लगातार हो रही पत्रकार वार्ताओं से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार आजीविका मिशन से जुड़े इस नए अधिनियम को लेकर स्वयं भी असमंजस और दबाव में नजर आ रही है। मंत्री महोदय ने इसे “लोकतांत्रिक विमर्श” बताया, लेकिन सवाल यह उठता है कि यही लोकतांत्रिक विमर्श नोटबंदी, एकतरफा लॉकडाउन, किसान कानून और श्रम कानून लागू करते समय क्यों नहीं दिखाई दिया।

पूरी योजना में जल और पानी को केंद्र में रखा गया है। इस संदर्भ में प्रसिद्ध समाज सुधारक रहीम का दोहा प्रासंगिक प्रतीत होता है—
“रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून,
पानी गए न ऊबरे, मोती मानस चून।”

व्हीबी–जी राम जी योजना को कई योजनाओं का मिश्रण मात्र बताया जा रहा है। जिस तरह ठेले पर उपलब्ध तमाम व्यंजनों को देखकर ग्राहक भ्रमित हो जाता है और अंततः ‘गटपट’ मंगा लेता है, या रेस्तरां में ‘मिक्स वेज’ पर संतोष कर लेता है—कुछ वैसी ही स्थिति इस योजना की भी दिखाई देती है।

मनरेगा को नए रूप में प्रस्तुत करते हुए इसे विकसित भारत की आधारशिला बताया जा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि बीते दस वर्षों में लाए गए ‘स्मार्ट सिटी’ जैसे बड़े कॉन्सेप्ट भी ज़मीनी हकीकत में पूरी तरह उतर नहीं पाए। उदाहरण के तौर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी को आज तक घोषित बजट का आधा हिस्सा भी प्राप्त नहीं हो सका।

अब मनरेगा को भ्रष्ट व्यवस्था बताकर नए प्रयोगों के हवाले किया जा रहा है—मानो “बंदरों के हाथ में राम जी” सौंप दिए गए हों। ऐसे में जनता के बीच यह भाव और गहराता जा रहा है कि अब सब कुछ राम भरोसे ही है।

इसी भाव को समेटते हुए अंत में यही पंक्तियाँ सटीक प्रतीत होती हैं—
“जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिए।”

बालोद
राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार 09 जनवरी को बालोद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 01.30 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 01.55 बजे ग्राम दुधली हेलीपैड पहुँचेंगे तथा 02 बजे जंबूरी स्थल पहुंचेंगे। शुभारंभ समारोह में सहभागिता के पश्चात वे दोपहर 03.10 बजे ग्राम दुधली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बालोद बालोद जिले के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने जा रही प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी भारतीय स्काउटिंग के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय…

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख, ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर

रायपुर ।
छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक में सहभागिता की। बैठक का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने सभी राज्यों को निर्देश दिए कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से लागू किया जाए।

छत्तीसगढ़ की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया

परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बैठक में छत्तीसगढ़ में संचालित परिवहन विभाग की योजनाओं, परियोजनाओं एवं प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश भी उपस्थित रहे।

श्री कश्यप ने ओवरलोडिंग को सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बताते हुए इसके विरुद्ध नियमित जांच, तकनीकी निगरानी, सख्त प्रवर्तन कार्रवाई और कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिस पर बैठक में सर्वसम्मति बनी।

जन-जागरूकता और शिक्षा पर भी फोकस

बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियानों, सड़क सुरक्षा मित्रों की सक्रिय भागीदारी, तथा स्कूल और कॉलेज स्तर पर ट्रैफिक नियमों के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों के कैशलेस उपचार, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा व्यवस्था, वाहन सुरक्षा के नए मानक और मोटर व्हीकल अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार-विमर्श हुआ।

RDTC और DTC भवन समय पर पूर्ण करने का लक्ष्य

मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप राज्य में स्वीकृत क्षेत्रीय चालक प्रशिक्षण केंद्र (RDTC) एवं जिला परिवहन केंद्र (DTC) भवनों का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटरों से पारदर्शी जांच

परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 8 ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव और रायगढ़) संचालित हैं। मशीनों के माध्यम से होने वाली फिटनेस जांच पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी रूप से सटीक है। इस क्षेत्र में गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, सारंगढ़ और सूरजपुर में भी नए फिटनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार योजना का राज्यभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक में ‘शून्य प्राणहानि जिला’ अभियान के तहत रायपुर के चयन, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा और सड़क सुरक्षा अभियानों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में ठोस कदम

बैठक में मोटर व्हीकल अधिनियम के नए प्रस्तावित संशोधनों पर भी विचार किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरलोडिंग रोकने और ट्रैफिक नियमों के पालन को सड़क सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया।
बैठक में प्रस्तुत योजनाओं से स्पष्ट है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें मिलकर सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

सीएम विष्णु देव साय ने प्रदान किए बैटरी ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र

रायपुर, 08 जनवरी 2026।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और उनका त्वरित समाधान किया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसिकल, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और सहजता का संचार हुआ।

बिंदु बीरे को मिला नया संबल

जनदर्शन के दौरान रायपुर के शंकर नगर निवासी, 45 वर्षीय श्रीमती बिंदु बीरे, जो पैरों से चलने में असमर्थ हैं, ने अपनी आर्थिक मजबूरी बताते हुए ट्राइसिकल न खरीद पाने की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनते ही तत्काल बैटरी चालित ट्राइसिकल उपलब्ध कराया।
ट्राइसिकल पाकर श्रीमती बिंदु बीरे भावुक हो उठीं और कहा कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा की।

आरंग से आए भारत साहू को मिली आत्मनिर्भरता

आरंग निवासी श्री भारत साहू को भी मुख्यमंत्री ने बैटरी चालित ट्राइसिकल प्रदान की। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें बाहर जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे।

जीवन दास, चंदू यादव और सुमन साहू को राहत

खमतराई, रायपुर निवासी श्री जीवन दास मानिकपुरी, जिनका पैर बचपन से पोलियोग्रस्त है, को भी जनदर्शन में बैटरी ट्राइसिकल प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का तुरंत समाधान हुआ, जिससे दैनिक जीवन काफी आसान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने रायपुर के मोवा निवासी श्री चंदू यादव को ट्राइसिकल तथा सुश्री सुमन साहू को व्हीलचेयर प्रदान की। सहायता पाकर दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

श्रवण यंत्र से लौटी सुनने की क्षमता

जनदर्शन के दौरान रायपुर निवासी श्री सागर नायक और श्री उमेश पटेल को श्रवण यंत्र भी प्रदान किए गए। श्री सागर नायक ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं ले पा रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।
श्रवण यंत्र मिलने पर श्री उमेश पटेल ने कहा कि उन्हें दोबारा सुनने की क्षमता मिल सकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

संवेदनशील शासन की मिसाल

जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर यह प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशील, त्वरित और जन-केंद्रित शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जहाँ जरूरतमंदों को बिना देरी राहत और सम्मान मिल रहा है।

अदम्य साहस, धैर्य और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं सावित्रीबाई फूले दुर्ग, शंकर नगर। अखिल भारतीय एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका माता…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)