Google Analytics —— Meta Pixel
June 17, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

बिलासपुर

बिलासपुर (229)

शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और एम्स रायपुर के बीच ऐतिहासिक समझौता

बिलासपुर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बिलासपुर और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी से अब बिलासपुर समेत आसपास के जिलों के मरीजों को एम्स स्तर की अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएँ अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी।

करार के अवसर पर

एम्स रायपुर की ओर से कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ले. जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त), अधिष्ठाता (अनुसंधान) डॉ. अभिरुचि गल्होत्रा, सह-अधिष्ठाता (अनुसंधान) डॉ. एकता खंडेलवाल और अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. राकेश गुप्ता उपस्थित थे।
वहीं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बिलासपुर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह, प्रो. डॉ. अर्चना सिंह और सह-प्रो. डॉ. अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

साझेदारी के लाभ

  • अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को एम्स रायपुर के विशेषज्ञों से नवीनतम तकनीकों और उन्नत चिकित्सा पद्धतियों का प्रशिक्षण मिलेगा।

  • दोनों संस्थान शोध कार्यों और नई तकनीकों को लागू करने में सहयोग करेंगे।

  • मरीजों को उच्चस्तरीय नैदानिक सेवाएँ, टेलीमेडिसिन, बहु-केंद्रीय अध्ययनों का लाभ मिलेगा।

अधिकारियों के विचार

डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा –

“इस साझेदारी का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। अब प्रदेशवासियों को एम्स जैसी सुविधाएँ अपने ही शहर बिलासपुर में मिलेंगी।”

उन्होंने बताया कि इस पहल के लिए आयुक्त सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उन्हें प्रेरित किया था।

वहीं ले. जनरल अशोक जिंदल (से.नि.) ने कहा –

“एम्स रायपुर हमेशा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बिलासपुर को प्रशिक्षण, संकाय आदान-प्रदान और शोध कार्यों में सहयोग देगा। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।”

महत्व

एम्स रायपुर अपनी उत्कृष्ट नैदानिक सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शोध कार्यों के लिए जाना जाता है। यह करार छत्तीसगढ़ की चिकित्सा प्रणाली को नई दिशा देगा और प्रदेश के लोगों को बड़े शहरों की दौड़-भाग से मुक्ति दिलाएगा।

? भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय सम्मेलन बिलासपुर में संपन्न, कांग्रेस पर जमकर बरसे उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष

? बिलासपुर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मंच से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय सम्मेलन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "जिस पार्टी ने 60 साल तक पिछड़ा वर्ग की अनदेखी की, वही अब चुनावी डर से माफी की बात कर रही है।"

? “आज पिछड़ा वर्ग जानता है कौन है सच्चा हितैषी” – अरुण साव

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा —

"कांग्रेस की राजनीति केवल वोट बैंक तक सीमित रही। पिछड़ा वर्ग को 60 वर्षों तक केवल इस्तेमाल किया गया। आज जब जमीन खिसक रही है, तो राहुल गांधी को माफी याद आ रही है। मगर अब यह समाज जागरूक है, और जानता है कि उसका सच्चा हितैषी कौन है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग को सम्मान और अवसर दोनों मिले हैं। समाज राष्ट्रहित में भाजपा और मोदी सरकार के साथ खड़ा है।

? ‘एक देश, एक चुनाव’ को बताया लोकतंत्र के लिए आवश्यक

साव ने सम्मेलन में ‘एक देश, एक चुनाव’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे न सिर्फ़ समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि विकास की गति को भी नई रफ्तार मिलेगी।

? ‘पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

सम्मेलन के दौरान सिम्स परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ाएं।

? भाजपा ने हमेशा दिया पिछड़े वर्ग को सम्मान: किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सम्मेलन में कहा —

"पार्टी की नीति में सामाजिक समरसता सर्वोपरि रही है। भाजपा ने हमेशा पिछड़े वर्ग को गरिमामय प्रतिनिधित्व दिया है, चाहे वह मंत्रिमंडल हो या स्थानीय निकाय चुनाव।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों के माध्यम से आतंकवाद को निर्णायक जवाब दिया है और भारत की वैश्विक छवि सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित की है।

? सम्मेलन में मौजूद रहे ये प्रमुख चेहरे:

  • प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,मंत्री लखनलाल देवांगन ,वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक सुशांत शुक्ला, प्रणव मरपाची, प्रेमचंद पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राकेश चंद्राकर,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

  • पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,महापौर पूजा विधानी,भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

? विश्लेषण:

बिलासपुर सम्मेलन के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि आगामी चुनावों में पिछड़ा वर्ग पार्टी की रणनीति का केंद्र रहेगा। कांग्रेस की ‘माफी राजनीति’ को जनता के समक्ष उजागर कर भाजपा जनमानस को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रही है।

   रायगढ़/शौर्यपथ /कपड़ा मंत्रालय ने 2024 के लिए संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की है। ये पुरस्कार देश के हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बुनकरों, डिजाइनरों, विपणक, स्टार्ट-अप और उत्पादक कंपनियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के बुनकर आकाश कुमार देवांगन को उनके उत्कृष्ट जनजातीय बस्तर जाला कोसा साड़ी के लिए राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिससे राज्य का मान बढ़ा है।
कुल 24 पुरस्कार विजेताओं — जिनमें 5 संत कबीर पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार शामिल हैं — को 7 अगस्त 2025, गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के दौरान भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस भव्य समारोह में कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह, सांसद, उद्योग जगत के नेता, डिजाइनर, निर्यातक, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, छात्र और देशभर से आए 500 से अधिक बुनकर उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (NHDP) के तहत हथकरघा विपणन सहायता (HMA) घटक में स्थापित ये पुरस्कार उत्कृष्ट शिल्पकला, नवाचार और भारत की बुनाई परंपराओं को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए समर्पित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करते हैं।
जहाँ संत कबीर हथकरघा पुरस्कार में ₹3.5 लाख की नकद राशि, स्वर्ण सिक्का, ताम्रपत्र, शॉल और मान्यता पत्र दिया जाता है, वहीं राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार में ₹2 लाख की नकद राशि, ताम्रपत्र, शॉल और प्रमाणपत्र दिया जाता है।
पुरस्कार विजेताओं का चयन विशेषज्ञों की भागीदारी वाली कठोर और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है ताकि केवल योग्य और योग्यतम प्रतिभाओं को ही सम्मान मिले।
इस वर्ष के पुरस्कार सरकार की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं कि भारत के हथकरघा कारीगरों का सतत समर्थन कर इस सांस्कृतिक और आर्थिक धरोहर को संरक्षित रखा जाए।

बिलासपुर/शौर्यपथ /नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रायपुर जोनल यूनिट को मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में दो आरोपियों को दोषसिद्ध कराकर 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। यह कार्रवाई अगस्त 2023 में बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में 118.110 किलोग्राम गांजा जब्त करने के मामले से जुड़ी है।
एनसीबी इंदौर जोनल यूनिट ने एक विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, गांजे से भरी टाटा जेस्ट कार को पकड़ा था, जिसमें यह मादक पदार्थ कार की डिक्की और पिछली सीटों में छुपाया गया था। मौके से दो स्थानीय आरोपियों — प्रवीण कुमार वस्त्रकार और दीपक कुमार मरकाम (दोनों निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाया गया था और उसे बिलासपुर में वितरित किया जाना था, जो एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट की ओर इशारा करता है।
मामले की विस्तृत जांच के बाद दिसंबर 2023 में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई थी। लंबी सुनवाई के पश्चात 17 जुलाई 2025 को चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायालय, बिलासपुर ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा और प्रत्येक पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया।
एनसीबी ने इसे नशा मुक्त भारत अभियान की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि यह निर्णय संगठित तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दिशा में एक मजबूत संदेश देता है।
ब्यूरो ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री की किसी भी जानकारी को राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 बिलासपुर / शौर्यपथ / जिले में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती, ट्रांसफार्मर खराबी, केबल जलने, और डियो गिरने जैसी तकनीकी समस्याओं से आमजन त्रस्त है। इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा आगामी 18 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तिफरा स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
  नेता प्रतिपक्ष भरत कुमार कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है, जबकि आम जनता को न तो नियमित बिजली मिल रही है, न ही समय पर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कई बार छोटी-मोटी खराबी के कारण 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रहती है, जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है।
  कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सरकार की नाकामी का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है, और अब जनता की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी हो गया है।
धरना स्थल और समय की जानकारी
  प्रदर्शन के लिए सभी कांग्रेसजन एवं आम नागरिकों को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के पास दोपहर 12 बजे एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। वहां से जुलूस के रूप में विद्युत मंडल कार्यालय, तिफरा की ओर कूच कर घेराव किया जाएगा।
  कश्यप ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनहित आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

बिलासपुर के विकास के लिए पैसों की नहीं होगी कमी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हितग्राहियों को राशन, श्रम और आयुष्मान कार्ड प्रदान किया
उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

बिलासपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। श्री साव ने  शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।
  उप मुख्यमंत्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है।  पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांव, गरीब किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार में बिलासपुर के विकास के लिए लगातार राशि मिल रही है। बिलासपुर के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने देंगे। हम मिलकर बिलासपुर को आगे बढ़ाएंगे। बिलासपुर की बेहतरी और तरक्की के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
 श्री साव ने कहा कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को विष्णु देव साय सरकार पूरा कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहा है।      
सुशासन तिहार में मिले 12 हजार आवेदन
  सुशासन तिहार के दौरान नगर निगम को 12 हजार आवेदन मिले, जिनमें से सभी आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। जोन क्रमांक 04 में 550 आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण कर लिया गया है। 508 बीएलसी आवासों की स्वीकृति मिली है जिनमें से 16 आवास जोन क्रमांक 04 के हैं।
 बता दें कि, समाधान शिविर नगर निगम अंतर्गत जोन क्रमांक 04 के लिए आयोजित किया गया। इसमें वार्ड क्रमांक 23 से 29 के लोग शामिल हुए।
  शिविर में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, पूर्व महापौर किशोर राय, दीपक सिंह, रामदेव कुमावत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समाधान शिविर में उपस्थित रहे।

अब नहीं रहेगा कोई भी घर कच्चा, खोज खोज कर बनाएंगे पक्का : डिप्टी सीएम अरुण साव
मोदी की हर गारंटी पूरा करने साय सरकार संकल्पबद्ध
डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    बिलासपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा के गांव गोंदइया में क्षेत्र के विकास के लिए 21 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें इन प्रमुख रूप से गोंदइया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकेट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के एक करोड़ 69 लाख की लागत से डाइक निर्माण तथा लगरा में दो करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकेट प्रोटक्शन वॉल का निर्माण शामिल हैं।
  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख गरीबों के लिए आवास स्वीकृत किया जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा की गरीब परिवारों का एक भी घर कच्चा नहीं रहेगा। सरकार सर्वे के जरिए खोज खोज कर उनका आवास पक्का बनाने के लिए कमर कसी हुई है।
  श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर काम साय साय गति से पूर्ण हो रहे हैं। हमने पुराना धान का बोनस भी  3716 करोड़ रुपए अटल जी की जयंती पर 2023 में दिया। महतारी वंदन का 1 हजार रुपए हर महीना दे रहे हैं। अब तक 15 किस्त दिए जा चुके हैं। महिलाएं सोची भी नहीं थी की राशि मिलेगा। लेकिन उनका सपना हमारी सरकार ने पूरा किया। एक तरफ जहां मोदी जी मुफ्त में चावल लोगों को दे रहे हैं। वहीं विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को नगद सहायता कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। आतंकवादियों ने जहां हमारे लोगों की धर्म पूछ कर मारा। हम उनके घर घुसकर उनके कर्म पूछ कर हमले किए हैं । आज पड़ोसी देश हमारी सेना के पराक्रम के सामने  घुटने टेक दिए।  डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यो ने रफ्तार पकड़ी है। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी सहित पूरा मंत्रिमंडल गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुलझा रही है।  
  उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 164 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं। हमारी सरकार की कथनी और करनी एक है। मोदी की गारंटी के रूप में हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। उन्होंने विकास कार्यों की सौगात के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
  समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष राम कुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर,  मोहित जायसवाल, गोंदइया की सरपंच हेमलता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में आस-पास के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

   रायपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही हैं। संभाग की सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं। दूसरी महिलाओं को भी यहां आकर उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। मेले में बिलासपुर संभाग की 55 स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने 52 स्टॉलों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी सजायी है। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा।
   उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मेले में सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। अपने उत्पाद लेकर पहुंची महिलाओं से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, डीफओ श्री सत्यदेव शर्मा, नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।    
    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सरस मेले को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी जैसी बहुत सी योजनाएं महिलाओं की बेहतरी के लिए चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं के चलते महिलाएं आज मजबूत हुई हैं। वे परिवार और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। आज गांव-गांव में समूह की दीदियां लखपति बन गयी हैं। यहां सरस मेले में वे बिजौरी से लेकर गुलाल और अपने तमाम उत्पादों की बिक्री के लिए आयी हैं। उनका आत्मविश्वास देखते बनता है।
  श्री साव ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, तब तक हमारा समाज भी सशक्त नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि सभी दीदियां लखपति दीदी बनें, आत्मनिर्भर बनें, विकसित और समृद्व भारत बनाने में अपना योगदान दें।

     बिलासपुर / एजेंसी / नगर निगम चुनाव के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 में आज पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए आज 6 वार्डो में बैठक हुई । जिसमें कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं पर्यवेक्षक पूर्व महापौर राजेश पांडे पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने बंद कमरे में टिकट के दावेदारों से बातचीत की । और दावेदारों से ही आपस में एक नाम तय करके संगठन को भेजने के साथ सर्वसम्मति से ही कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर चर्चा की है । आज सभी 6 वार्डों में पर्यवेक्षकों को उम्मीदवारों   ने भरोसा दिलाया है कि जिसे भी टिकट मिलेगी उसे सब मिलकर निष्ठा और एक जुटता से कांग्रेस उम्मीदवार को जीतेंएगे।
    आज की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने टिकट के दावेदारों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने-अपने वार्डों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं और जिसे भी टिकट मिलेगी उसे जीताने के लिए सभी पूरी ताकत लगाएंगे । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अंतर्गत पर्यवेक्षक गण वार्ड क्रमांक 30, 33 ,34 ,35, 36 और 40 वार्ड में पहुंचकर संभावित उम्मीदवारों से चर्चा की और सभी वार्ड के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भी योग्य प्रत्याशियों को लेकर विचार विमर्श किया है। बैठक में प्रमुख रूप से व् वरिष्ठ नागरिक तथा वरिष्ठ कांग्रेस जन तथा पार्षद पद के लिए टिकट दावेदार मौजूद थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)