
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली / एजेंसी / बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। सुश्री बानू प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कन्नड लेखिका बन गई हैं। उनकी पुरस्कार विजेता कृति हार्ट लैंप दीपा भास्थी द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित बारह लघु कथाओं का संग्रह है। मूल रूप से कन्नड़ में हृदय दीपा शीर्षक वाली यह पुस्तक 1990 से 2023 तक मुश्ताक के साहित्यिक कार्यों को दर्शाती है। इस पुस्तक को कर्नाटक में पारिवारिक और सामाजिक संघर्ष के सम्मोहक चित्रण के लिए मान्यता दी गई थी। कल रात लंदन में आयोजित एक समारोह में मुश्ताक और भास्थी ने पुरस्कार प्राप्त किया।
नई दिल्ली / एजेंसी / बिहार में कल दो अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का शुभारंभ होगा। भागलपुर जिले में पीरपैंती और गोपालगंज जिले में थावे जंक्शन इस योजना के अंतर्गत राज्य के पहले स्टेशन होंगे। पीरपैंती रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। भागलपुर के पास स्थित पीरपैंती स्टेशन, अपने कपड़ा उद्योग और प्रसिद्ध “जर्दालू” आमों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्टेशन मक्का कार्गो की पर्याप्त मात्रा को संभालता है।
इसके अलावा पीरपैंती स्टेशन प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक खंडहरों सहित भागलपुर और बांका के कई प्रमुख पर्यटक आकर्षणों के निकट स्थित है। लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस स्टेशन से क्षेत्र में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भागलपुर रेलवे क्षेत्र प्रबंधक प्रवीण कुमार आकाशवाणी समाचार से बातचीत में आशा व्यक्त की कि पीरपैंती में बढ़ी हुई सुविधाएं इसे एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत गोपालगंज में थावे जंक्शन अपने प्राचीन थावे शक्तिपीठ के लिए प्रसिद्ध है। इस स्टेशन को लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। गोपालगंज जिला राज्य का प्रमुख गन्ना केंद्र भी है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा थे उपस्थित:जवानों का बढ़ाया हौसला
रायपुर / शौर्यपथ / केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वीर जवानों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। जवानों के इस शौर्य और साहस पर पूरे देश को गर्व है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करते हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रायपुर / शौर्यपथ / भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में हरियाणा और एनसीटी दिल्ली के बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), BLO पर्यवेक्षकों, और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
फील्ड के कुल 371 निर्वाचन अधिकारी (बिहार से 306 BLOs; हरियाणा से 30 EROs और BLO पर्यवेक्षक; और एनसीटी दिल्ली से 35 EROs और BLO पर्यवेक्षक) इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। वर्तमान बैच को मिलाकर, पिछले दो महीनों में आयोग द्वारा नई दिल्ली में 2,600 से अधिक फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
अपने उद्घाटन भाषण में, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि BLOs को जल्द ही मानक पहचान पत्र जारी किए जाएंगे ताकि वे घर-घर सत्यापन के दौरान सुचारू रूप से कार्य कर सकें। उन्होंने यह भी आगे कहा कि ये प्रतिभागी अपने संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अन्य BLOs को प्रशिक्षण देंगे। CEC ने प्रतिभागियों को यह स्पष्ट किया कि उन्हें जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960, निर्वाचन संचालन नियम 1961 और आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार ही कार्य करना है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से मतदाता पंजीकरण, फॉर्म भरने और फील्ड स्तर पर चुनावी प्रक्रियाओं को लागू करने की व्यावहारिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। प्रतिभागियों को अंतिम निर्वाचक नामावलियों के विरुद्ध प्रथम और द्वितीय अपील की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जाएगा, जो क्रमशः लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24(ए) के तहत जिलाधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट और धारा 24(बी) के तहत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास की जाती हैं।
यह उल्लेखनीय है कि बिहार, हरियाणा और एनसीटी दिल्ली से 6-10 जनवरी 2025 के बीच विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभ्यास की समाप्ति के बाद कोई अपील दाखिल नहीं की गई।
कार्यक्रम के पाठ्यक्रम में इंटरैक्टिव सत्र, भूमिका निभाने की गतिविधियां, घर-घर सर्वेक्षण की नकल, केस स्टडीज और फॉर्म 6, 7 और 8 भरने के व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) और आईटी टूल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट्स की तकनीकी डेमो और मॉक पोल के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।IIIDEM में छत्तीसगढ़ के फील्ड के निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण मई के अंतिम सप्ताह में होना प्रस्तावित है ।
नई दिल्ली / एजेंसी / १2 मई २०२5
भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन्स महानिदेशक ने आज दोपहर युद्ध विराम का आह्वान किया जिसके बाद चर्चा हुई और यह सहमति बनी।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर सहमति बनी है। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं। श्री मिसरी ने कहा कि सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बातचीत करेंगे।
नई दिल्ली / एजेंसी / भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए सरकार ने 24 हवाई अड्डों को बंद रखने की अवधि 14 मई तक बढ़ा दी है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट के लिए उसकी उड़ानें 15 मई तक रद्द रहेंगी।
इस दौरान वैध टिकट वाले यात्रियों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार छूट दी जाएगी या टिकट रद्द कराने पर पूरी धनराशि लौटाई जाएगी। विमानन कंपनियों ने यात्रा परामर्श जारी करके यात्रियों से हवाई अड्डों के बंद होने और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में नवीनतम जानकारी से अवगत रहने को कहा है।
नई दिल्ली / एजेंसी /
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) बोर्ड की बैठक में मतदान से परहेज किया, जिसमें पाकिस्तान के लिए नए बेलआउट पैकेज पर विचार किया गया। भारत ने पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए आईएमएफ कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर भी चिंता जताई और राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के लिए ऋण वित्तपोषण निधि के दुरुपयोग की संभावना पर भी चिंता जताई।
आईएमएफ ने आज एक अरब डॉलर के विस्तारित निधि सुविधा ऋण कार्यक्रम की समीक्षा की और पाकिस्तान के लिए 1.3 अरब डॉलर के नए लचीलापन और स्थिरता सुविधा ऋण कार्यक्रम पर भी विचार किया। बैठक में अपने बयान में, भारत ने बताया कि सीमा पार आतंकवाद के निरंतर प्रायोजन को पुरस्कृत करना वैश्विक समुदाय को एक खतरनाक संदेश भेजता है, फंडिंग एजेंसियों और दाताओं को प्रतिष्ठा के जोखिमों के सामने उजागर करता है, और वैश्विक मूल्यों का मजाक उड़ाता है।
पाकिस्तान आईएमएफ से लंबे समय से कर्जदार रहा है भारत ने कहा कि यदि पिछले कार्यक्रम एक ठोस मैक्रो-इकोनॉमिक नीति वातावरण बनाने में सफल रहे होते तो पाकिस्तान एक और बेल-आउट कार्यक्रम के लिए फंड से संपर्क नहीं करता।
भारत ने पाकिस्तान के मामले में आईएमएफ कार्यक्रम डिजाइनों की प्रभावशीलता और पाकिस्तान द्वारा उनकी निगरानी या उनके कार्यान्वयन पर सवाल उठाए। आईएमएफ ने भारत के बयान और वोट से उसके परहेज पर ध्यान दिया।
देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार
राज्य के दो जिले मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग जिला अवार्ड
रायपुर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शानदार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में आज सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य के मोहला - मानपुर- चौकी और सक्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है।यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हो रहा है।
भारत सरकार के कैबिनेट सचिव कृषि के करकमलों यह सम्मान आज छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संयुक्त संचालक श्री बी.के. मिश्रा एवं उपसंचालक उद्यानिकी श्री नीरज शाह ने प्राप्त किया।इसके साथ ही मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति एवं सक्ति जिले के कलेक्टर श्री टोपनो ने बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने हेतु जारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
नई दिल्ली। शौर्यपथ।बहुचर्चित मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत ने पंजाब पुलिस के चार पूर्व पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया है. न्यायाधीश राकेश कुमार गुप्ता की अदालत में सुनाए गए फैसले में आरोपियों को भ्रष्टाचार और जबरन वसूली से संबंधित आरोपों में दोषी पाया गया.
दोषी करार दिए गए अधिकारी:
तत्कालीन एसएसपी मोगा दविंदर सिंह गरचा
तत्कालीन एसपी (हेडक्वार्टर) मोगा परमदीप सिंह संधू
तत्कालीन एसएचओ, थाना सिटी मोगा रमन कुमार
तत्कालीन एसएचओ, पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह
अदालत ने दविंदर सिंह गरचा और पी.एस. संधू को भ्रष्टाचार रोकथाम (पीसी) एक्ट की धारा 13(1) और 13(2) के तहत दोषी ठहराया है. इसी तरह रमन कुमार और अमरजीत सिंह को पीसी एक्ट और आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत दोषी करार दिया गया है. इसके अलावा अमरजीत सिंह को आईपीसी की धारा 384 और 511 के तहत भी दोषी ठहराया गया है.
हालांकि, अदालत ने अकाली नेता बरजिंदर सिंह उर्फ मखन और सुखराज सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. अदालत ने दोषियों को सजा सुनाने के लिए 4 अप्रैल की तारीख तय की है. इस मुकदमे की पैरवी सीबीआई के सरकारी वकील अनमोल नारंग ने की थी.
कैसे पहुंची जांच सीबीआई तक?
शुरुआत में यह मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सीबीआई ने दर्ज किया था. 11 दिसंबर 2007 के आदेशानुसार जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. अदालत ने राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव का हवाला देते हुए राज्य पुलिस की निष्पक्ष जांच करने की क्षमता पर सवाल उठाया था. इसके बाद सीबीआई ने पीसी एक्ट 1988 की धारा 7, 13(2) और आईपीसी की धारा 384, 211 और 120B के तहत एफआईआर दर्ज की थी.
क्या थे आरोप?
जांच के दौरान पता चला कि दविंदर सिंह गरचा, परमदीप सिंह संधू, अमरजीत सिंह और रमन कुमार ने सरकारी अधिकारी होने के नाते अकाली नेता तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह उर्फ मखन और अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध आर्थिक लाभ लेने की साजिश रची. उन्होंने कथित तौर पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाईं और निर्दोष लोगों को केस से बाहर निकालने के लिए रिश्वत ली. इस साजिश में झूठे हलफनामे का भी इस्तेमाल किया गया.
गवाहों की भूमिका
इस मुकदमे के दौरान मनप्रीत कौर को सरकारी गवाह बनाया गया, लेकिन बाद में अदालत ने उसे विरोधी घोषित कर दिया, जिसके चलते उसके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू हुई. इसके अलावा रणबीर सिंह उर्फ राणू और करमजीत सिंह बाठ ने सरकारी गवाह के रूप में गवाही दी. वहीं, एक अन्य आरोपी मनजीत कौर की मुकदमे के दौरान मौत हो गई, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई रोक दी गई.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
