अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का
धमतरी /शौर्यपथ/
प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की गिनती प्रदेश सहित जिले में एक सितंबर से की जा रही है, जो कि आगामी 15 जनवरी 2022 तक चलेगी। इसके तहत जिले में कुल पांच लाख 49 हजार 230 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जाना है। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच लाख 15 हजार 295 और सामान्य वर्ग के 33 हजार 935 व्यक्ति शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक पांच लाख दो हजार 210 (91.44%) लोगों का सर्वे हुआ है। इनमें जनपद पंचायत धमतरी में एक लाख 33 हजार 408 (96.73%), कुरूद में एक लाख 59 हजार 306 (94.70%), मगरलोड में 76 हजार 485 (91.82%) और जनपद पंचायत नगरी में 41 हजार 920 (80.60%) सर्वे शामिल है।
इसी तरह नगर पंचायत आमदी में छः हजार 420 (97.32%), मगरलोड में चार हजार 958 (96.70%), नगर पंचायत भखारा में छः हजार 830 (95.82%), नगर पंचायत कुरूद में नौ हजार 434 (88.90%), नगर पंचायत नगरी में छः हजार 989 (87.68%) और नगरपालिक निगम धमतरी में 56 हजार 460 (80.26%) लोगों का सर्वे किया गया है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आगामी 15 जनवरी 2022 तक सभी पात्र लोगों का सर्वे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।