Print this page

संजय दत्त की KGF Chapter 2 के सेट पर वापसी, एक्टर बोले- अधीरा दोबारा एक्शन में

  • doing of business

संजय दत्त सुपरहिट फिल्म केजीएफ के चैप्टर 2 में अधीरा का किरदार निभाने जा रहे हैं. फिल्म में उनका अंदाज सबकी जुबान पर है, और अब उन्होंने अधीरा के लिए डबिंग पूरी कर ली है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ /

संजय दत्त के लिए यह प्रोजेक्ट्स और शूटिंग के साथ एक व्यस्त साल रहा है. आगामी रिलीज के रूप में 'केजीएफ चैप्टर 2', 'तुलसीदास जूनियर' और 'शमशेरा' सहित तीन बड़ी फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता अब अपनी 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए अधीरा के रूप में सेट पर वापस आ गए हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए, संजय दत्त ने हाल ही में 'केजीएफ चैप्टर 2' के सेट से कुछ दमदार तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म में अपनी भूमिका 'अधीरा' के लिए डब करते देखा गया था. पोस्ट में वह लिखते हैं, 'अधीरा दोबारा एक्शन में! केजीएफ चैप्टर 2 के लिए डबिंग सेशन पूरा हो चुका है और यह अब 14 अप्रैल, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों पर रिलीज के लिए तैयार है.'

संजय ने इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर लॉन्च किए थे जिसने पहले ही दर्शकों को फिल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है. उनके किरदार को लेकर काफी उम्मीदें हैं और प्रशंसक उन्हें फिल्म में अधीरा के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वर्क फ्रंट पर, संजय दत्त के पास उनकी आगामी परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 'तुलसीदास जूनियर', 'शमशेरा' और बहुप्रतीक्षित 'केजीएफ चैप्टर 2' है. इस तरह संजय दत्त के फैन्स को उनकी इन फिल्मों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है.

 

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR