Print this page

कल कोविड की उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे PM नरेंद्र मोदी, चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे बंगाल, रैलियां रद्द

  • doing of business

नई दिल्ली /शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए बैठक के चलते शुक्रवार की अपनी बंगाल यात्रा रद्द कर दी है. वे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाले थे. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्‍होंने लिखा, 'कल कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए उच्‍चस्‍तरीय बैठको में हिस्‍सा लूंगा. इसके कारण पश्चिम बंगाल नहीं जा रहा हूं.'यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के लिए अपने पश्चिम बंगाल दौरे को रद्द किया है. उन्‍हें यहां रैलियों को संबोधित करना था.
ऐसे समय जब देश कोरोना की दूसरी लहर का समाना कर रहा है, पीएम व बीजेपी के अन्‍य नेताओं तथा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की सभाओं में काफी भीड़ उमड़ रही है, इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है.गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई और उसकी उपलब्‍धता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भी दिल्‍ली में उच्‍चस्‍तरीय बैठक की.
गुरुवार की इस बैठक में अधिकारियों ने पीएम को पिछले कुछ सप्‍ताहों में ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी. पीएम ने इस दौरान ऑक्‍सीजन का उत्‍पादन बढ़ाने, ऑक्‍सीजन आपूर्ति की गति में तेजी लाने और इनावेटिक तरीकों से हेल्‍थ फेसिलिटी को ऑक्‍सीजन सपोर्ट मुहैया कराने जैसे पहलुओं पर तत्‍परता से काम करने की जरूरत बताई.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ