Print this page

नवजोत सिंह सिद्धू के नए ट्वीट के हो रहे चर्चे, 'तिनके से हल्‍की रुई और रुई से हल्‍का....'

  • doing of business

नई दिल्ली / शौर्यपथ / पंजाब के कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को चर्चा में बने रहना खूब आता है. ऐसे समय जब नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच गुरुवार को हुई भेंट की खबरें जोरों पर हैं. इस बातचीत के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू जल्‍द ही अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं. अमरिंदर सिंह ने भी कहा है ‘ सभी चाहते हैं कि नवजोत हमारी टीम का हिस्सा बनें.'' कैप्‍टन साहब के साथ इस मुलाकात के पूर्व सिद्धू ने अपना शायराना अंदाज दिखाते हुए एक ट्वीट किया था, इसमें उन्‍होंने कहा है कि उन्‍होंने अपने लिए न कभी (कुछ) मांगा था, न माँगा है और न माँगूँगा ..!
गौरतलब है कि पंजाब में अगले वर्ष यानी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. सियासी हलकों में सिद्धू और सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद होने की चर्चा आम रही है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपने इन दोनों नेताओं के बीच सुलह की लगातार कोशिशें कर रही है. सूत्र बताते हैं कि पार्टी नहीं चाहती कि इन दोनों प्रमुख नेताओं के अलग-अलग राह पर चलने के कारण उसे चुनाव में कोई नुकसान उठाना पड़े. इन्‍हीं प्रयासों के तहत गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई. बैठक के बाद सिंह ने कहा कल कहा था, ‘‘ हमारे बीच अच्छी बैठक हुई. उन्होंने मेरे साथ चाय पी.'' उन्होंने कहा कि सिद्धू का कोई अन्य कार्यक्रम होने की वजह से हम दोनों साथ भोजन नहीं कर पाए. अमरिंदर ने कहा, ‘‘ उन्होंने कुछ वक्त मांगा है. उन्हें समय लेने दीजिए। तब वह हमारे पास लौटेंगे. मुझे यकीन है कि वह हमारी टीम का हिस्सा होंगे.''

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ