Print this page

राहुल गांधी के तंज पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का जवाब, कांग्रेस नेता ने कहा था 'बैकबेंचर'

  • doing of business

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें राहुल ने अपने पूर्व मित्र को बीजेपी में 'बैकबेंचर' कहा था. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "जब मैं कांग्रेस में था, तब स्थिति अलग होती. काश! राहुल गांधी तब भी उसी तरह चिंतित होते जैसा कि वह अब हैं."
सिंधिया ने पिछले साल मार्च में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. इस वजह से मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और दोबारा बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी थी. सिंधिया 19 वर्षों के कांग्रेस में थे.
सोमवार को, राहुल गांधी ने कांग्रेस के यूथ विंग की बैठक में पार्टी के महत्व को बताते हुए स्पष्ट रूप से अपने पुराने करीबी सहयोगी के बारे में बात की. राहुल ने कथित तौर पर कहा, "अगर वह (सिंधिया) कांग्रेस में रहे होते तो मुख्यमंत्री बन जाते, लेकिन भाजपा में बैकबेंचर बन गए हैं. सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था. मैंने उनसे कहा था- एक दिन आप मुख्यमंत्री बन जाएंगे लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुन लिया."
ANI सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने इसके बाद कहा, "लिख कर रख लीजिए, वह कभी भी बीजेपी में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. सीएम बनने के लिए उन्हें कांग्रेस में वापस आना ही पड़ेगा."
बीजेपी में शामिल होने से पहले सिंधिया एक साल तक कांग्रेस में बेचैन रहे और हाशिए पर रहे. उनके करीबी सूत्रों ने दावा किया कि वह महीनों तक सोनिया गांधी या राहुल गांधी के साथ नियुक्ति पाने में असफल रहे थे.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ