Print this page

मुंबई का श्री बाबुलनाथ मंदिर 10 से 12 मार्च तक रहेगा बंद

  • doing of business

नई दिल्ली / शौर्यपथ/ मुंबई में बढ़ते कोविड -19 मामलों के कारण, श्री बाबुलनाथ मंदिर सभी भक्तों के लिए बुधवार (10 मार्च) को सुबह 7:30 बजे से शुक्रवार (12 मार्च) सुबह 7:30 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि, प्रबंधन ऑनलाइन दर्शन प्रदान करने की व्यवस्था करेगा।
महाराष्ट्र के अन्य शहरों में कोविड-19 की बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों ने सरकार के दिशा निर्देशों और सामाजिक अनुशासन का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि 10 मार्च बुधवार सुबह 7:30 से शुक्रवार 12 मार्च सुबह 7:30 तक सभी भक्तों के लिए मंदिर पूर्णत: बंद रखा जाएगा। हलांकि मंदिर प्रबंधन माई भक्त चैनल, यूट्यूब और जीयो टीवी पर श्री बाबुलनाथ दादा के लाइव दर्शन की 11 मार्च तक व्यवस्था करेगा जो सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होंगे। प्रबंधन ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस व्यव्सथा में सहयोग करें।
इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित है। यह मुंबई के मालाबार क्षेत्र में स्थित है। बाबुलनाथ मंदिर में मारवाड़ी और गुजराती समुदाय के लोग की अगाध श्रद्धा है। यह मंदिर बिल्कुल कैलाश पर्वत की तरह है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ