Print this page

तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी

  • doing of business

नई दिल्ली /शौर्यपथ /दिल्ली के तिलक नगर इलाके के महावीर नगर के एक घर से दो शव बरामद हुए हैं,मृतकों में एक महिला और एक पुरुष है. पुलिस को कॉल आया कि एक घर के अंदर से बदबू आ रही है. पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दो शव पड़े हुए थे. पुलिस के मुताबिक- शव देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हुई है. शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि इस घर में एक लड़की रहती थी और तफ्तीश में पता चला कि 2 दिन पहले एक लड़का भी इस घर में आया था. दोनों के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं.
मृतक लड़की गुरुग्राम में कंसलटेंसी जॉब कर रही थी. मृतक लड़का जिम ट्रेनर था और मॉडलिंग भी करता था. पुलिस को कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है. परिवार से पूछताछ में पता चला है कि लड़का और लड़की दोस्त थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ,पुलिस जांच कर रही है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ