Print this page

असम की आदिवासी किशोरियों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया झूमर डांस

  • doing of business

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के चाय बगान वाले लखीमपुर क्षेत्र में जनजातीय किशोरियों के हाथ थामकर परंपरागत 'झूमर' डांस में हिस्‍सा लिया. कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका के डांस का वीडियो ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है. मीडिया और सुरक्षाकर्मियों के अलावा बड़ी संख्‍या में भीड़ से घिरीं 49 साल की प्रियंका को इस करीब एक मिनट के वीडियो में ढाल की थाप पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. वे किशोरियां की भीड़ से घिरी हुई हैं, इन सभी ने लाल और सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है. न तो प्रियंका ने मास्‍क पहना हुआ है और न ही डांस कर रही किशोरियां ने.
बैगनी (परपल) कलर की साड़ी पहने और गले में असम का परंपरागत स्‍कार्फ डाले हुए प्रियंका इस वीडियो में मुस्‍कुराते हुए डांस कर रही हैं. गौरतलब हेे कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका, कांग्रेस के प्रचार अभियान के शुरुआत करने के लिए दो दिन के असम के दौरे पर हैं. पूर्वोत्‍तर के इस राज्‍य में 27 मार्च से तीन चरणों में चुनाव होने हैं. अपने इस दौरे के तहत प्रियंका सबसे पहले गुवाहाटी पहुंचीं और मशहूर कामाख्‍या मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके फोटो भी ट्विटर पर शेयर किए गए हैं.
गुवाहाटी से प्रियंका लखीमपुर के लिए रवाना हुईं जो यहां से 370 किमी दूर है, जहां उन्‍होंने परंपरागत झूमर डांस में हिस्‍सा लिया. एयरपोर्ट पर परंपरागत बिहू डांस के साथ प्रियंका का स्‍वागत किया गया. बाद में राज्‍य में बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन की भी लखीमपुर से प्रियंका ने शुरुआत की.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ