Print this page

मध्य प्रदेश के इस जिले में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, महाराष्ट्र से लगती है सीमा

  • doing of business

भोपाल/ एजेंसी / महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार एहतियातन सभी संभव कदम उठा रही है. अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिले बालाघाट में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. जिला मजिस्ट्रेट ने कोरोना से बचाव को लेकर धारा 144 भी लागू की है.
बालाघाट के जिलाधिकारी दीपक आर्य ने आज (मंगलवार) यह आदेश जारी किया है. अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है. DM ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने और मास्क पहनने के लिए कहा है. आदेश में ऐसा न करने पर कार्रवाई की बात कही गई है. सार्वजनिक कार्यक्रम आदि के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा.
बताते चलें कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस के 5,210 नए मामले सामने आए और मुंबई महानगर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की भी मौत नहीं हुई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. इससे पहले लगातार तीन दिन तक प्रतिदिन संक्रमण के 6000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे. एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 21,06,094 हो गए. सोमवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 1,364 नए मामले सामने आए और विदर्भ क्षेत्र के अकोला सर्कल में 1,154 मामले सामने आए.
राज्य सरकार के अनुसार, सोमवार को कोविड-19 से 18 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,806 हो गई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक 19,99,982 मरीज ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र में अभी 52,956 मरीज उपचाराधीन हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ