Print this page

मध्य प्रदेश ग्वालियर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में शख्स गिरफ्तार

  • doing of business

नई दिल्ली / शौर्यपथ /मध्य प्रदेश में ग्वालियर के हनुमाननगर इलाके में एक शख्स को अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस ने दी.
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, "हमने एक शख्स को शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के लिए गिरफ्तार किया है... आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा POCSO एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है..." घटना ग्वालियर के गोला मंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई.
पुलिस के मुताबिक, 14-वर्षीय लड़की के साथ उसी के पिता ने शराब के नशे में कथित रूप से दुष्कर्म किया. नाबालिग बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां अलग रहती है, और वह अपनी छोटी बहन के साथ पिता के साथ रहती है. पिता नशे की हालत में पिछले कई दिन से कथित रूप से उसके साथ बलात्कार कर रहा था, और किसी को भी बताने पर जान से मार डालने की धमकी भी देता था. चाइल्ड हेल्पलाइन ने घटना की जानकारी संबद्ध पुलिस थाने को दी, जिसके बाद पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ