Print this page

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने दिशा रवि की गिरफ्तारी का किया विरोध, कहा-जहां हमें लड़ना चाहिए वहां..

  • doing of business

नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के नेता अधीर रंजन चौधरीने किसान आंदोलन से जुडे टूल किट मामले में क्‍लाइमेट एक्टिविस्‍ट दिशा रवि की गिरफ्तारी का विरोध किया है. चौधरी ने बातचीत में कहा, 'दिशा रवि के साथ अन्याय हुआ है. देश में सभी नागरिकों को अपनी बात सार्वजनिक तौर पर रखने का अधिकार है. इस तरह की कार्रवाई से हमारे लोकतंत्र की क्षति होगी. हमें जहां लड़ना चाहिए लद्दाख की सीमा पर, वहां हम अपनी जमीन छोड़ रहे हैं. इस मामले का देश की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है देश का इससे कोई नुकसान कैसे हो सकता है. अगर कोई नागरिक किसी विदेशी एक्टिविस्ट के साथ संबंध रखता है, मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं.'
गौरतलब है कि टूलकिट मामले में दिशा रवि को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आपराधिक साजिश रचने के आरोप में टूलकिट के एडिटरों के खिलाफ FIR नंबर 49/21 दर्ज किया था. पुलिस ने आरोप लगाया है कि टूलकिट मामला खालिस्तानी ग्रुप को दोबारा खड़ा करने और भारत सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश है. पुलिस ने 26 जनवरी की हिंसा में भी टूलकिट की साजिश के संकेत दिए हैं.
दिशा रवि पर आरोप है कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में बनाई गई टूलकिट को एडिट किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह वही टूलकिट है, जिसे बाद में स्वीडन की क्‍लाइमेट एक्टिविस्‍ट ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल किया था. दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि दिशा रवि उस टूलकिट की एडिटर हैं और उस दस्तावेज़ को तैयार करने से लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने वाली मुख्य साज़िशकर्ता हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ