Print this page

ममता बनर्जी का आरोप- पश्चिम बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार

  • doing of business

कोलकाता / शौर्यपथ / पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की सत्यापित सूची केंद्र को भेजने के बावजूद BJP नीत सरकार ने राज्य में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पैसा नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे दावे कर रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को पैसे नहीं दे रही है. बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये दे रही है और उसने मुफ्त फसल बीमे की भी व्यवस्था की है.
उन्होंने कहा, “भाजपा ने देश को एक शवदाहगृह में बदल दिया है लेकिन हम वैसा ही बंगाल में नहीं होने देंगे.” बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी. कुछ दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर, रैली में बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ