Print this page

त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए आज अगरतला पहुंचेगी अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ /त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी.सी. जोशी के नेतृत्व में छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम आज अगरतला पहुंच रही है।
यह टीम मुख्यमंत्री मानिक साहा के साथ बातचीत के बाद राज्य के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेगी। टीम कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेगी।
इस बीच मुख्यमंत्री मानिक साहा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में सरकार और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बाढ़ के कारण होने वाली जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करें। मुख्यमंत्री ने स्थिति बिगड़ने की स्थिति में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार बनाए रखने को भी कहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ