Print this page

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े थे चंद्रबाबू नायडू, चुनाव जीतने के बाद ही विधानसभा में कदम रखने की खायी थी कसम

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ /आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी को शानदार जीत मिली है. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू 9 जून को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में 175 विधानसभा सीटों में से 157 पर टीडीपी के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे है जबकि राजमुंदरी ग्रामीण सीट वह जीत चुकी है.
पार्टी प्रमुख नायडू एक बार फिर आंध्र प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं।. 74 वर्षीय नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वह 1995 से 2004 तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. वह 2014 में विभाजन के बाद शेष आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बने थे. लेकिन 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के हाथों टीडीपी को अपमानजनक हार झेलनी पड़ी थी.
जब रो पड़े थे चंद्रबाबू नायडू
19 नवंबर 2021 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रबाबू नायडू रो पड़े थे. उसके बाद उन्होंने कसम खायी थी कि जब तक वो राज्य विधानसभा चुनाव जीत नहीं जाएंगे तब तक विधानसभा में कदम नहीं रखेंगे. नायडू अपनी पत्नी को लेकर हुए टिप्पणियों से आहत थे. टीडीपी अध्यक्ष ने कहा था कि उन्होंने पिछले ढाई साल में सभी अपमान सहन किए लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने कहा था कि किसी भी महिला के बारे में बुरा बोलना उस व्यक्ति के चरित्र पर ही असर डालता है.नायडू ने कहा था कि उनकी पत्नी ने कभी भी राजनीति में हस्तक्षेप नहीं किया, यहां तक ​​कि जब उनके पिता (एनटी रामाराव) मुख्यमंत्री थे और जब वह (नायडू) लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे.
बाद में नायडू ने इस मामले को महिला आयोग के समक्ष भी उठाया था. साथ ही पुलिस केस भी दर्ज करवाया था. नायडू ने कहा था कि आंध्र प्रदेश विधानसभा में आज जो कुछ हुआ, वह महाभारत में पांडवों की मौजूदगी में कौरवों द्वारा द्रौपदी के साथ छेड़छाड़ जैसा था.
लोकसभा चुनाव में भी टीडीपी का शानदार प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों में से 20 पर राजग के उम्मीदवार आगे हैं. एन चंद्रबाबू नायडू नीत तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) 15 सीटों पर आगे है जबकि सहयोगी भाजपा और जनसेना पार्टी क्रमश: तीन और दो सीटों पर आगे हैं. बाकी सीटों पर सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार आगे हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ