Print this page

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फिर पेश किया गन्दी सोंच का नमूना ...

  • rounak group

   नई दिल्ली / शौर्यपथ / पूरी दुनिया में कोरोना के संकट में है किन्तु पाकिस्तान का एक क्रिकेटर वर्तमान संकट में भी वैमनस्य फैलाने में लगा हुआ है नैतिकता और मानवता शायद इस क्रिकेटर के आचरण में ही नहीं संकट की घडी में एक ओर जहां पाकिस्तान की अर्थ व्यवस्था चरमरा रही वही पाकिस्तानी क्रिकेटर शहीद अफरीदी कश्मीर का राग अलाप रहे है .
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफीरीदी ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कहा कि कश्मीरी लोगों की व्यथा समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। आप को बता दें कि कश्मीर का मुद्दा अफरीदी पहले भी उठाते रहे हैं। उनका यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। भारतीय फैंस ने अफरीदी के इस ट्वीट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दरअसल, कश्मीर को लेकर अफरीदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'कश्मीरी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। कश्मीर को बचाएं।' इस पर एक फैन ने लिखा, 'बलूचिस्तानी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है, सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। बलूचिस्तान को बचाएं।'
वहीं एक और फैन ने लिखा, 'पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित, कश्मीर चाहिए। सपने देख। सब हाथ से जाएगा। संभल जाओ।'
फिलहाल अभी पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है। इस वायरस से सभी परेशान है। भारत के बाकी हिस्सों की तरह कश्मीर में भी लॉकडाउन चल रहा है। पूरे भारत में 85000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 2600 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ