Print this page

विधायक व महापौर ने नगरीय निकाय मंत्री से मांगे 40 करोड़

  • doing of business

  दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के सर्वांगीण विकास के लिए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से मुलाकात कर अलग अलग विकास कार्यों के लिए लगभग 40 करोड़ की राशि की मांग रखी है। जिसमें शहर के 19 निस्तारी तालाबों में जा रहे गंदे पानी को रोकने हेतु नाली निर्माण के लिए 2.94 करोड़, समस्त 60 वार्डों में अधोसंरचना विकास हेतु सड़क, नाली, पुलिया प्रकाश व्यवस्था व उद्यान के 209 प्रस्तावित कार्यों के लिए 29.24 करोड़ एवं शहर के पशुधन की सुरक्षा व डेयरी संचालकों के लिए बोरसी व उरला दो स्थानों में सर्व सुविधायुक्त गोकुल नगर निर्माण के लिए 8 करोड़ रु की राशि शामिल है।
विधायक वोरा ने कहा कि कोरोना संकट के बाद 60 वार्डों में जनकल्याणकारी विकास कार्यों को गति देना आवश्यक है निस्तारी तालाबों का संरक्षण व आमजनों की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित विकास कार्य शासन की प्राथमिकताओं में हैं। जिसके लिए राशि की मांग की गई है।
महापौर बाकलीवाल ने कहा कि सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही प्राक्कलन बना कर निकाय विभाग को प्रेषित किया जाएगा व अतिशीघ्र सभी कार्यों को प्रारंभ कराया जाएगा। मंत्री डहरिया ने विधायक व महापौर की मांग पर अपनी सहमति दे दी है जिसके विभागीय आदेश शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ