Print this page

धान खरीदी केंद्र में कानून व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण किया आईजी और एसपी ने

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  रतनलाल डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा ने आज बिलासपुर जिले के आदिवासी सेवा सहकारी समिति कोटा में हो रही धान खरीदी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अर्जुन जायसवाल, निर्मल सिंह गोंड, विमल कुमार, विष्णु देवांगन आदि किसानों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है। 

अधिकारियों ने समिति प्रबंधक रूपवंत सिंह सोमवंशी से भी चर्चा की। आईजी और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को खरीदी केंद्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR