Print this page

हनुमान जन्मोत्सव पर दुर्ग में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, कांग्रेस कमेटी ने नगरवासियों को किया आमंत्रित

  • rounak group

? दुर्ग / शौर्यपथ

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव (कांग्रेस) भवन, दुर्ग में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें शहर के नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम और महावीर हनुमान जी की आराधना कर नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रभारी महामंत्री राय सिंह ढिकोला, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्षों ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

? आयोजन स्थल: राजीव भवन, दुर्ग
? समय: सुबह 8 बजे से

यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। ?

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ