Print this page

कोरोना, डेंगु, पीलिया,से योद्धाओं की तरह लड़ रहें है रिसाली निगम के कोरोना वॉरियर्स

  • rounak group
      रिसाली निगम / शौर्यपथ /  कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु रिसाली निगम के कोरोना वॉरियर्स (स्वास्थ्य अमला) को 3-3 मोर्चों में योद्धाओं की तरह लड़ाई लडऩा पड़ रहा है। सीमित संसाधनों एवं कर्मचारियों की कमी से जुझ रहें रिसाली निगम के कर्मचारी स्वंय की जान को खतरों में डालकर निगम क्षेत्र में रहवासियों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 के साथ साथ जनजनित मौसमी बीमारी डेंगु एवं पीलिया से भी युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रहें है। भिलाई निगम क्षेत्रों में डेंगु के दस्तक के बीच रिसाली निगम भी अलर्ट मोड पर आ गई है। 
     निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में निगम के सभी वार्डों में प्रथम चरण की समाप्ति के बाद विगत तीन दिनों से क्लोरिन टेबलेट व टेमीफास लार्वा नाशक दवाई निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा घर-घर बाँटी जा रही है। अभी तक निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा वार्ड 39 पुरैना, वार्ड 40 जोरातराई, वार्ड 41 डुण्डेरा, वार्ड 42 नेवई, वार्ड 43 स्टेशन मरोदा, वार्ड 44 टंकी मरोदा, वार्ड 60 रिसाली, वार्ड 61 प्रगति नगर के आदि वार्डो में क्लोरिन टेबलेट व टेमीफास लार्वा नाशक दवाई का वितरण का कार्य प्रगति पर है। तत्सबंध में निगम आयुक्त श्री सर्वे ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जगरनाथ कुशवाहा व प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक बिजेन्द्र परिहार को रिसाली निगम के अन्य वार्डो में भी उल्लेखित बीमारियों के बचाव एवं रोकथाम तथा प्रचार प्रसार में तेजी लाने का निर्देश दिये है।
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ