Print this page

उदनपुर में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से 10 गांव के किसानों में उत्साह

  • doing of business

उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम उदनपुर में नवा धान खरीदी केन्द्र खुलने से आस-पास के लगभग 10 गांवों के किसानों को सहूलियत मिलेगा। ग्राम उदनपुर धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं जैसे-छाया, पानी, बिजली, तार फेंसिंग, चौकीदार, हमाल, स्टेकिंग के लिए पर्याप्त बोरियां, बारदाने, धान की सुरक्षा के लिए तिरपाल इत्यादि व्यवस्थाओं के साथ 09 दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर नवा धान खरीदी केन्द्र शुरू हो गई है। उदनपुर में धान खरीदी केन्द्र खुलने से ग्राम जिरमतराई, मिन्डी, कामतेड़ा, जामड़ी, बुट्ठाकछार, कौड़ोसाल्हेभाट, मनेगांव, मुरनार और वाला के किसानों में उत्साह का माहौल है।
उदनपुर धान खरीदी केन्द्र में 399 किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया था, जिसका रकबा 491.49 है, जिसमें अब तक 110 किसानों के द्वारा 110.76 रकबे का धान बेचा गया है, जिसमें 27.57 प्रतिशत किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया गया। किसान समपतराम पद््दा के द्वारा 62 क्विंटल धान का विक्रय किया गया, इसी प्रकार भजनीबाई जाधे एवं दिनेश कुमार पद््दा के द्वारा 60-60 क्विंटल, कमला मण्डावी के द्वारा 52.8 क्विंटल, माधव नरेटी के द्वारा 42.8 क्विंटल धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया गया है।  किसानों का कहना है कि ग्राम वाला और कामतेड़ा से कोयलीबेड़ा धान खरीदी केन्द्र तक लगभग 15-20 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था, लेकिन अब मात्र 05-10 किलोमीटर की दूरी पर ही उदनपुर में नवा उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर है। राज्य शासन के इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को कोटिश बधाई दिये हैं।
किसानों की सुविधा के लिए जिले में इस वर्ष 12 नए धान खरीदी केंद्र बनाये गये है, अब बढ़कर जिले में 137 धान खरीदी केन्द्र हो गई है, जिसमें समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ