बालोद / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा नार्कोटिक्स एक्ट के तहत जप्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।
इस कार्रवाई में कुल 17 प्रकरणों में 227.155 किलो गांजा और 14,880 नशीली टेबलेट/कैप्सूल नष्ट किए गए। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹29,52,275 है।
नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 यूनिट में किया गया। प्रक्रिया में एसपी किरण गंगाराम चव्हाण, एएसपी मोनिका ठाकुर और जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बालोद पुलिस की अपील: नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।