Print this page

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी को दी 16 करोड़ की विकास सौगात

  • doing of business

पुल, आधुनिक हाट बाजार, फल-सब्जी मंडी और महतारी सदनों से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

जशपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में आयोजित कार्यक्रम में 16 करोड़ 5 लाख रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
इन विकास कार्यों में उच्च स्तरीय पुल, आधुनिक हाट बाजार, फल-सब्जी मंडी, स्कूल भवन और महतारी सदन शामिल हैं, जिनसे ग्रामीण अधोसंरचना, कृषि विपणन, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, बाजार और महिला केंद्र जैसे निर्माण कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन को मजबूत बनाने का माध्यम हैं।
मुख्य घोषणाएं एवं कार्य
कलिबा और बेहराखार में आधुनिक हाट बाजार निर्माण
दो उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण
नवीन स्कूल भवनों का भूमिपूजन
फल-सब्जी मंडी, गोदाम और पार्किंग का लोकार्पण
ढोढ़ीबहार, नारायणपुर और केराड़ीह में महतारी सदनों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से किसानों को बेहतर बाजार, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा वातावरण और महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के लिए सशक्त मंच मिलेगा।
कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ