Print this page

प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी, 17 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

  • doing of business

? रायपुर / शौर्यपथ

संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य के विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होकर 17 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 18 से 20 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है।

व्यापम द्वारा 27 अप्रैल 2026 को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा का आयोजन 7 मई 2026 (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना अनिवार्य है। राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क राशि वापस किए जाने का प्रावधान भी है।

? अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ