Print this page

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का जायजा लिया , एस्ट्रो टर्फ की सफाई नियमित रूप से कराने के दिए निर्देश

  • doing of business

 राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मरम्मत एवं साफ-सफाई के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा किया एस्ट्रो टर्फ की सफाई नियमित रूप से कराते रहें और स्टेडियम के मेन्टनेंस पर ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में हॉकी के लिए मूलभूत सुविधाएं काफी अच्छी है। उन्होंने स्टेडियम में विद्युत, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई का कार्य तेजी से जारी है और शीघ्र ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चुतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके नेताम, जिला खेल अधिकारी एक्का, साई के के राजेश्वर राव, इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ